• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संभल मामले में मुस्लिम पक्ष को SC से फौरी राहत… सार्वजनिक नहीं होगी सर्वे रिपोर्ट, अगली सुनवाई जनवरी में

उत्तर प्रदेश के संभल पर देश की नजर है। पिछले रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद आज पहला शुक्रवार है। बड़ी संख्या में नमाजी पहु...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 29 Nov 2024 09:22:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 Nov 2024 12:37:48 PM (IST)
संभल मामले में मुस्लिम पक्ष को SC से फौरी राहत… सार्वजनिक नहीं होगी सर्वे रिपोर्ट, अगली सुनवाई जनवरी में
शाही जामा मस्जिद प्रबंधन समिति की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। (मस्जिद का फाइल फोटो)

HighLights

  1. हिंसा के दौरान हुई थी 5 लोगों की मौत
  2. 7 केस दर्ज, अब तक 31 की गिरफ्तारी
  3. पूरे विवाद पर देश में हो रही राजनीति

ब्यूरो/एजेंसी, संभल (Sambhal Mosque Dispute)। उत्तर प्रदेश के संभल में जारी मंदिर-मस्जिद विवाद में शुक्रवार का दिन अहम होने जा रही है। शुक्रवार होने के कारण जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अता की जाएगी। इसके देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस है।

इस बीच, सर्वे का आदेश देने वाली चंदौसी कोर्ट में शुक्रवार को रिपोर्ट पेश नहीं हुई। कोर्ट में आज मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई की और कहा कि मस्जिद में अब सर्वे नहीं होगा। इसके लिए कोर्ट की अनुमति लेना होगी। अगली सुनवाई 8 जनवरी 2025 को होगी।


सुनवाई से पहले कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने बताया कि वे रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से अगली तारीख की मांग करेंगे।

बता दें, स्थानीय कोर्ट ने जामा मस्जिद के सर्वे के आदेश दिए थे। पिछले रविवार को सुबह 7.30 बजे सर्वे टीम दोबारा मस्जिद पहुंची थी। जब अंदर सर्वे कार्य किया जा रहा था, तब बाहर गलियों में भीड़ जमा हो गई और पत्थरबाजी करने लगी। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की।

naidunia_image

सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

  • सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संभल की शाही जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की, जिसमें जिला अदालत के 19 नवंबर के आदेश को चुनौती दी गई है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामला लंबित रखा और सुनवाई के लिए जनवरी के पहले हफ्ते की तारीख दी है। मुस्लिम पक्ष से कहा कि वे अन्य कानूनी विकल्पों पर विचार करते हुए निचली अदालत या हाई कोर्ट में जा सकते हैं।

  • साथ ही सर्वोच्च अदालत ने सर्वे रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में ही रखने को कहा। मतलब अभी इस मामले में ट्रायल कोर्ट कोई कार्रवाई नहीं करेगा और सर्वे रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं होगी।

  • सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि निचली अदालत के फैसले पर अभी हम सुनवाई नहीं करेंगे। इसके लिए मुस्लिम पक्ष किसी भी अदालत में जा सकता है, जहां 3 दिन में सुनवाई की जाएगी।
  • इस बीच, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पथराव की घटना की जांच करने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार अरोड़ा (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है।
  • आदेश के मुताबिक, आयोग के अन्य दो सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अमित मोहन प्रसाद और सेवानिवृत्त आईपीएस अरविंद कुमार जैन हैं। यूपी सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी जाएगी।
  • naidunia_image

    चंदौसी अदालत में जमा होगी सर्वे रिपोर्ट

    सर्वे रिपोर्ट चंदौसी अदालत में पेश की जाएगी। सर्वे के लिए अदालत ने एएसआई टीम की नियुक्ति की थी। सर्वे रिपोर्ट पेश किए जाने से पहले चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नज़र कुरैशी ने कहा, 'अपंजीकृत वकीलों और बाहरी लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।'

    naidunia_image

    वीडियो: शुक्रवार की नमाज से पहले संभल में शाही जामा मस्जिद के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए।

    #WATCH | Metal detectors installed at the entrance of Shahi Jama Masjid in UP's Sambhal, ahead of the congregation of devotees for Friday prayers pic.twitter.com/asPNbPbeVK

    — ANI (@ANI) November 29, 2024

    वीडियो: संभल में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात की गई है। जवानों ने सुबह मार्च किया।

    #WATCH | Rapid Action Force (RAF) deployed in Uttar Pradesh's Sambhal

    Stone pelting incident took place here on November 24 over the Shahi Jama Masjid survey. Friday prayers will be offered at the mosque today pic.twitter.com/ZD5dGte9oH

    — ANI (@ANI) November 29, 2024