_20261021_164836_m.webp)
डिजिटल डेस्क, नागपुर। शिवा शर्मा हत्याकांड के तीनों आरोपियों श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश को अदालत ने 72 घंटों की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है। लखनऊ पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)आरोपियों को नागपुर से लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया था। नागपुर अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अब वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम रखा गया था।
11 दिनों तक छिपती रही आरोपी
बता दें कि, कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी उसकी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा दुबे ही है। पुलिस से बचने की कोशिश में श्रद्धा 11 दिनों तक छिपती रही। पुलिस श्रद्धा की गिरफ्तारी के लिए लगातार खाक छानती रही।
यह भी पढ़ें- पटवारियों की हड़ताल से प्रदेश में बढ़ी लोगों की मुसीबतें, जमीन के सौदे से लेकर प्रमाणपत्र और किसानों के सर्वे अटके
शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ बहराइच के रूपईडीहा होते हुए नेपाल चली गई। इन्होंने छिपने के लिए कई ठिकाने बदले और छोटे-छोटे होटलों में ठिकाना लिया।
मंगलवार को तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। जहां नागपुर जिला अदालत ने तीनों को 72 घंटों की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है। अब यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस तीनों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।