• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

कौन है अमेरिका में बैठा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की ली जिम्मेदारी

Tiger Shroff Firing Update: वायरल ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर अनिल पंडित ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की धमकी दी और कहा कि उनके साथ काम कर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 09:23:57 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 09:27:13 AM (IST)
कौन है अमेरिका में बैठा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की ली जिम्मेदारी
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी की धमकी
  2. पानीपत का रहने वाला है गैंगस्टर अनिल पंडित
  3. बॉलीवुड पर बिश्नोई गैंग की धमकियों का सिलसिला

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां (Tiger Shroff Firing) चला दीं। घटना के तुरंत बाद अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर अनिल पंडित ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले एक ऑडियो क्लिप में उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को धमकी दी है।

सलमान खान को माफी मांगने की धमकी

ऑडियो क्लिप में अनिल पंडित ने अपने साथी हरमन संधू का नाम लिया और अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बड़ा बयान दिया। उसने मांग की है कि सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi gang) और पूरे बिश्नोई समाज से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। पंडित का कहना है कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। अब जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा। उसने इसे अपनी पहली और आखिरी चेतावनी बताया है।


कौन है अनिल पंडित?

जांच में सामने आया है कि अनिल पंडित मूल रूप से हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। भारत में रहते हुए वह किसी बड़े अपराध में शामिल नहीं था और उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था। जानकारी के मुताबिक वह 2024 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचा था। अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया और करीब आठ महीने पहले उसने गैंग के पुराने सदस्य रणदीप मलिक की जगह ली।

naidunia_image

हालांकि वह लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकियां दे रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उसे सीधे बिश्नोई से निर्देश नहीं मिलते। उसका मुख्य संचालक हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर है, जो 2022 से अमेरिका में रह रहा है। हैरी बॉक्सर पर भारत में रंगदारी और जानलेवा हमले के कई केस दर्ज हैं।

बॉलीवुड पर बढ़ते हमले और धमकियों का सिलसिला

फिल्म इंडस्ट्री को निशाना बनाए जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 11 जून को पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर दो बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। मौके से पुलिस ने सात खाली कारतूस बरामद किए थे।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: एक्शन में CM फडणवीस, जांच के दिए सख्त निर्देश; 15 टीमों का गठन

इसी तरह 1 फरवरी को मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना के बाद अभिनेता रणवीर सिंह और सलमान खान के रिश्तेदार आयुष शर्मा को भी धमकियां भेजी गई थीं। इन सभी मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। अब पुलिस टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले में अनिल पंडित की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: ड्राइवर घायल; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा...