• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Rupani News: हर शव में साहब को खोजता रहा विजय रूपाणी का निजी सुरक्षा अधिकारी… पहले भी एक सदस्य को खो चुका है परिवार

Vijay Rupani News: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उन लोगों में शामिल है, जिन्होंने अहमदाबाद विमान हादसे में अपनी जान गंवाई है। रूपाणी अपनी...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 10:19:55 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 10:19:55 AM (IST)
Vijay Rupani News: हर शव में साहब को खोजता रहा विजय रूपाणी का निजी सुरक्षा अधिकारी… पहले भी एक सदस्य को खो चुका है परिवार
राजकोट स्थित विजय रूपाणी के पुश्तैनी निवास पर परिजन।

HighLights

  1. उड़ान भरने के 33 सेकंड बाद क्रैश हो गया विमान
  2. 242 यात्री सवार थे, 1 जिंदा बचा, शेष की मौत
  3. मेडिकल कॉलेज होस्टल में घुसा विमान, 20 की मौत

ब्यूरो, अहमदाबाद (Vijay Rupani)। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर छोड़कर उनका निजी स्टाफ निकलने ही वाला था कि अचानक खबर मिली कि एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उनका निजी सुरक्षा अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचा और विमान के मलबे से निकल रहे हर एक शव को देख अपने साहब की पहचान करने की कोशिश करते नजर आया।

जो शव मलबे से निकल रहे थे, वे जले हुए थे। गौरतलब है कि विजय रूपाणी भी इसी विमान में सवार होकर लंदन जा रहे थे। इस हादसे में उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है।

naidunia_image

परिवार में पत्नी और दो बच्चे

विजय रूपाणी के परिवार में पत्नी अंजलि और दो बच्चे हैं। अंजलि भी भाजपा की सदस्य हैं और करीब छह माह से लंदन में थीं। रूपाणी उन्हीं को लेने लंदन जा रहे थे।

पत्नी के अलावा रूपाणी के दो बच्चे हैं - बेटा ऋषभ और बेटी राधिका। उनके सबसे छोटे बेटे पुजित की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी याद में रूपानी परिवार ने पुजित रुपाणी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की, जो वंचित बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है।


naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - विमान हादसे के बाद पीएम मोदी का अहमदाबाद दौरा… 1206 को लकी मानते थे Vijay Rupani, इसी दिन चली गई जान

सिविल अस्पताल में 20 घायलों का इलाज जारी

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के वार्ड सी-7 में करीब 20 घायलों को भर्ती कराया गया है। विमान हादसे के कारण आसपास में रहने वाले तथा वहां से गुजर रहे महिला-पुरुष और बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। मेघाणी नगर का रहने वाला एक लड़का हादसे के बाद से गायब है। विमान जिस परिसर में गिरा, उसी परिसर के रास्ते से वह आता जाता था। उसका मोबाइल भी बंद है।

यहां भी क्लिक करें - शादी के बाद पहली बार पति से मिलने जा रही खुशबू का सफर रह गया अधूरा... भावूक कर देने वाला वीडियो आया सामने

हादसे के बाद कीमती चीजें लूटते नजर आए लोग

फायर ब्रिगेड, एनएसजी कमांडो व एनडीआरएफ के जवान जब राहत एवं बचाव कार्य कर रहे थे, उसी दौरान कुछ लोग ऐसे भी थे जो विमान के मलबे से कीमती वस्तुओं को लूटते नजर आए।