• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Weather Update: विदाई से पहले उत्तर भारत में बरसेगा मानसून, मध्य प्रदेश, राजस्थान और UP समेत कई राज्यों में होगी बारिश

देशभर से मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मानसूनी हवाओं ने पश्चिम से आने वाली हवाओं को पीछे धकेल दिया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 02:37:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 02:39:49 PM (IST)
Weather Update: विदाई से पहले उत्तर भारत में बरसेगा मानसून, मध्य प्रदेश, राजस्थान और UP समेत कई राज्यों में होगी बारिश
मानसून विदाई से पहले भीगेगा आधा भारत, फोटो प्रतीकात्मक

HighLights

  1. विदाई से पहले झमाझम बरसेगा मानसून
  2. उत्तर भारत में बनी बारिश की संभावना
  3. हरियाणा और पंजाब में रहेगा शुष्क मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर से मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मानसूनी हवाओं ने पश्चिम से आने वाली हवाओं को पीछे धकेल दिया है।

ऐसे में मध्य प्रदेश के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के बड़े हिस्से में बारिश का दौर फिर तेज हुआ है।

सितंबर का आधा महीना बीतने के बाद मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अभी अनुकूल नहीं है। मानसून विदाई से पहले उत्तर भारत को एक बार फिर से भीगाने वाले हैं। हरियाणा और पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

देर से हो सकती है मानसून वापसी

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 20 सितंबर के आसपास एक और मौसमी सिस्टम बनने की संभावना है, जो मानसूनी गतिविधियों को आगे भी बनाए रख सकता है। यही कारण है कि इस बार मानसून की वापसी 17 सितंबर से आगे खिसक सकती है।


यह भी पढ़ें- भोपाल में फर्जी पासपोर्ट का बड़ा खेल उजागर, बांग्लादेशी नागरिकों ने मठ के पते से पासपोर्ट बनवाए; देशभर में हाई अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिन मानसून की सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेंगे। हिमाचल से लेकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार तक तराई एवं आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की स्थिति नहीं है। स्थानीय परिस्थितियों के साथ मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने पर कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में फिलहाल शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में बिजली कंपनी ने कब्जाई मेला प्राधिकरण की जमीन, जमीन खाली करने का नोटिस जारी, प्राधिकरण ने मांगे पांच करोड़ रुपए