
एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली और इससे सटे इलाकों में शुक्रवार सुबह बारिश (Delhi Rain) हुई। इससे प्रदूषण (Delhi Pollution) से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही तापमान में गिरावट भी होगी। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि इस दौरान उत्तर भारत का मौसम भी बदलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं, जिससे दिवाली (Diwali 2023) बाद ठंड चमकेगी। यहां जानिए सम्पूर्ण वेदर रिपोर्ट
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के के इलाकों के कई हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को हल्की बारिश हुई, जिससे एनसीआर में जहरीली हवा की गुणवत्ता से काफी राहत मिली है। नीचे देखिए वीडियो
मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने दिल्ली और एनसीआर, सोहना, रेवाडी, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) बिजनौर, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ, मोदीनगर के कई स्थानों में हल्की तीव्रता वाली रुक-रुक कर बारिश की भविष्यवाणी की है।
वीडियो: जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। फोटो साधना टॉप का।
#WATCH | Kupwara, J&K: Machil sector of Kupwara receives fresh snowfall.
Visuals from Sadhna Top. pic.twitter.com/LHyiCQi1li
— ANI (@ANI) November 10, 2023
#WATCH | Delhi: Heavy traffic jam witnessed at Ghazipur Border pic.twitter.com/X1LNwv8uFa
— ANI (@ANI) November 10, 2023
वहीं स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर पहुंच गया है। इससे उत्तरी पहाड़ों और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधि की उम्मीद है।
#WATCH | Rain lashes parts of the national capital.
(Visuals from ITO) pic.twitter.com/yS6NSHuntb
— ANI (@ANI) November 10, 2023
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में 09 और 10 नवंबर को छिटपुट बारिश और बर्फबारी होगी। निचली पहाड़ियों और उत्तराखंड राज्य में इन दो दिनों में रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बारिश होगी।