• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने की मेहसाणा के वलीनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, देखिए वीडियो, जानिए महत्व

PM Modi Gujarat Visit: सोमनाथ के बाद यह गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शिव मंदिर है। मान्यता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण ने शिवलिंग की स्थापना की थी।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 10:24:31 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Feb 2024 01:30:32 PM (IST)
पीएम मोदी ने की मेहसाणा के वलीनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, देखिए वीडियो, जानिए महत्व
मेहसाणा के विसनगर तालुक में वलीनाथ धाम मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी।

HighLights

  1. गुजरात दौरे पर हैं पीएम मोदी
  2. पशुपालकों और मछली पालकों से किया संवाद
  3. किसान आंदोलन से बीच अहम माना जा रहा यह दौरा

एजेंसी, अहमदाबाद/सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात में हैं। उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कई किसानों की मौजूदगी में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।

वलीनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, देखिए वीडियो

इसके बाद पीएम मोदी मेहसाणा पहुंचे। यहां वलीनाथ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। सोमनाथ के बाद यह गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शिव मंदिर है। मान्यता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण ने शिवलिंग की स्थापना की थी।

#WATCH | Gujarat | Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Valinath Dham temple in Visnagar taluk of Mehsana. pic.twitter.com/Go5sqpGzlG

— ANI (@ANI) February 22, 2024

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, 'हमने पहली बार पशुपालकों और मछली पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है। हमने किसानों को ऐसे आधुनिक बीज दिए हैं, जो जलवायु परिवर्तन का मुकाबला कर सकें।भाजपा सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसे अभियानों के माध्यम से दुधारू पशुओं की नस्ल सुधारने का भी काम कर रही है।'


#WATCH | Prime Minister Narendra Modi inspects an exhibition by Amul, in Ahmedabad, on the occasion of the Golden Jubilee Celebrations of the Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation. pic.twitter.com/LZ6CBE72h9

— ANI (@ANI) February 22, 2024

#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | At the Golden Jubilee Celebrations of the Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation, PM Narendra Modi says, "Amul is also an example of how the destiny of future generations is changed with the decisions taken with farsightedness...Today, this is… pic.twitter.com/B2wAJZMu0O

— ANI (@ANI) February 22, 2024

गन्ना किसानों को तोहफा देने के बाद बोले पीएम मोदी, ‘अन्नदाता के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

इससे पहले एमएसपी समेत अन्य मांगों पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी। सरकार ने बुधवार को 2024-25 सत्र के लिए गन्ने का एफआरपी 25 रुपये बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी।

अब गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर अपने एक्स हेंडल पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने लिखा, देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।

naidunia_image