
एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Election 2024)। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कमजोर तैयारियों पर चर्चा के बीच पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी सोनिया गांधी की साल 2004 यानी 20 साल पहले कही बात को गांठ बंधते हुए चुनाव लड़ रही है। यहां पढ़िए जयराम रमेश का पूरा बयान और जानिए क्या था वो किस्सा
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों न्याय यात्रा कर रहे जयराम रमेश ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में बताया, सोनिया गांधी ने 2004 के लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं से कहा था कि आप ऐसा मानकर चलिए कि देश में 29 राज्यों के चुनाव हो रहे हैं और यहां निकले परिणामों को समग्र लोकसभा चुनाव परिणाम के रूप में देखा जाए।
बकौल जयराम रमेश, कांग्रेस ने इसी तरह चुनाव लड़ा। तब हमारे पास कोई चेहरा नहीं था। सभी मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़े थे। कोई न्यूनतम साझा कार्यक्रम नहीं था। देशभर में बहुमत मिला। 2009 में तो यूपी में 22 सीटों पर जीत मिली।
#WATCH कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "... 2004 के चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने हमसे एक बात कही थी कि आप लोकसभा चुनाव को राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि इस प्रकार से देखें कि सभी 29 राज्यों में यह चुनाव हो रहे हैं और उसका नतीजा लोकसभा चुनाव के रूप में निकलेगा और उस वक्त भी यही… pic.twitter.com/Z2oHu4uRSq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024
2004 के चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने हमसे एक बात कही थी कि आप लोकसभा चुनाव को राष्ट्रीय स्तर पर नहीं, बल्कि इस प्रकार से देखें कि सभी 29 राज्यों में यह चुनाव हो रहे हैं और उसका नतीजा लोकसभा चुनाव के रूप में निकलेगा और उस वक्त भी यही हुआ तब हमारे पास कोई चेहरा नहीं था, कोई चुनाव चिह्न नहीं था... 2004 के बाद हमें 2009 में उत्तर प्रदेश में 22 सीटें मिली। - जयराम रमेश
रमेश ने भरोसा जताया कि इस बार भी इसी तर्ज पर चुनाव लड़ा जा रहा है और परिणाम बेहतर होंगे।
(नवाब परिवार की सियासत पर ‘ग्रहण’, पहले नूर महल से टिकट तय होते थे, अब खुद के पड़ रहे लाले...पूरी खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)