• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi 3.0 Oath Ceremony: '9 जून को शाम 6 बजे पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी', ANI की खबर

मोदी के शपथ ग्रहण (Modi 3.0 Oath Ceremony) में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेताओं को दिया जा सकता है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 06 Jun 2024 07:32:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Jun 2024 03:22:48 PM (IST)
Modi 3.0 Oath Ceremony: '9 जून को शाम 6 बजे पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी', ANI की खबर
Narendra Modi third swearing-in ceremony: बुधवार को दिल्ली में एनडीए घटक दलों की बैठक हुई, जहां नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

HighLights

  1. Modi 3.0 Oath Ceremony: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिला बहुमत
  2. Narendra Modi third swearing-in: लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
  3. NDA 3.0: एनडीए घटक दलों को भी सरकार में मिलेगा स्थान

एजेंसी, नई दिल्ली (Narendra Modi third swearing-in ceremony)। नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 6 बजे पीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

वहीं, नरेंद्र मोदी और समेत भाजपा और एनडीए के नेता 7 जून, शुक्रवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को ही संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।


Narendra Modi third swearing-in ceremony Updates

शपथ ग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर बड़ी बैठक हो रही है।

भाजपा और केंद्र सरकार ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेहमानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। देश-विदेश के कई मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है।

7 जून, शुक्रवार को क्या-क्या होगा

  • सुबह 11.30 बजे: भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी
  • दोपहर 2.30 बजे: एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी
  • शाम 5.00 बजे: एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे
  • 8 जून हो सकता है कि नरेंद्र मोदी का तीसरा शपथ-ग्रहण

naidunia_image

शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और मारीशस के शीर्ष नेताओं को आमंत्रिक किया गया है। बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी शामिल होंगे। मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के हवाले से बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है और विक्रमसिंघे ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। विक्रमसिंघे दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात हुई है।