• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Chunav: राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने वायनाड पहुंचीं स्मृति ईरानी, देखिए वीडियो

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड में 4,31,770 वोटों के जीत हासिल की थी। हालांकि वे अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 08:07:08 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Apr 2024 11:21:39 AM (IST)
Lok Sabha Chunav: राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने वायनाड पहुंचीं स्मृति ईरानी, देखिए वीडियो
भाजपा प्रत्याशी के. सुरेंद्रन के नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने किया रोड शो।

HighLights

  1. वायनाड सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में है मतदान
  2. यहां कांग्रेस, भाजपा और एलडीएफ के बीच है मुकाबला
  3. केरल की 20 सीटों में सबसे हॉट सीट है वायनाड

एजेंसी, वायनाड (Wayanad Lok Sabha Seat)। केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस दौरान बहन प्रियंका वाड्रा भी साथ रहीं। बुधवार को वायनाड से सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

आज वायनाड से भाजपा प्रत्याशी के. सुरेंद्रन का नामांकन हुआ। इसके लिए भाजपा ने विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को वायनाड भेजा। नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने रोड शो किया। बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 में स्मृति ईरानी ने ही राहुल गांधी को अमेठी से मात दी थी।


नामांकन से पहले राहुल गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मानव-पशु संघर्ष का मुद्दा है, मेडिकल कॉलेज का मुद्दा है। मैं इस लड़ाई में वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं। हमने मेडिकल कॉलेज पर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है। सीएम को पत्र लिखा है। दुर्भाग्य से, वे आगे नहीं बढ़े हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर दिल्ली में हमारी सरकार बनती है और जब केरल में हमारी सरकार बनेगी, तो हम दोनों ऐसा करेंगे, हम इन मुद्दों को हल करेंगे।

#WATCH | Wayanad, Kerala: Congress MP Rahul Gandhi says, "There is an issue of man-animal conflict, medical college issue. I stand with the people of Wayanad in this fight. We have tried to pressurise the government on the medical college, I have written letters to the CM. But… pic.twitter.com/zQbUYIUeQW

— ANI (@ANI) April 3, 2024

नामांकन दाखिल करने के बाद सीपीआई उम्मीदवार एनी ने कहा, मैं लोगों के बीच यह समझने के लिए जा रही हूं कि एक उम्मीदवार, वाम मोर्चे के उम्मीदवार के रूप में उनकी मुझसे क्या उम्मीदें हैं। लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि यदि लोग मुझे वोट देंते हैं तो क्या मैं यहीं उनके बीच रहूंगी? मैं उनसे वादा करती हूं कि अगर वे मुझे इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनेंगे तो मैं यहीं रहूंगा। जब मैं उन्हें बताती हूं कि मैं उनके साथ रहूंगी, तो उन्हें अधिक खुशी होती है।

#WATCH | Kerala: CPI candidate from Wayanad, Annie Raja says, "...I am going to among people to understand what are their expectations from me as a candidate, left front candidate. So they are asking me a question, will you be here if we vote for you? I promise them that I will… pic.twitter.com/CZGNlNmSYm

— ANI (@ANI) April 3, 2024

Wayanad: राहुल गांधी बनाम के. सुरेंद्रन बनाम एनी राजा

वायनाड सीट पर इस पर त्रिकोणीय मुकाबला होना है। राहुल गांधी के खिलाफ के. सुरेंद्रन के साथ ही लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की एनी राजा भी मैदान में हैं।

के. सुरेंद्रन 2020 से केरल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह वर्षों पहले सबरीमाला में युवा महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ भगवा पार्टी के उग्र आंदोलन का चेहरा रहे हैं।

naidunia_image

केरल नहीं भाजपा के गढ़ से चुनाव लड़ें राहुलः सुभाषिनी

इस बीच, वरिष्ठ माकपा नेता और कानपुर की पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें तो भाजपा के प्रभाव वाली किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि राहुल को भाजपा से सीधा मुकाबला करना चाहिए था। इसकी जगह वे आईएनडीआई गठबंधन की सहयोगी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

naidunia_image

उल्लेखनीय है राहुल गांधी वायनाड में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) प्रत्याशी एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी एनी राजा के खिलाफ वायनाड लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी की आलोचना कर चुके हैं।