World Culture Festival। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित किया जाने वाला विश्व संस्कृति महोत्व इस बार अमेरिका का राजधानी वाशिंगटन में आयोजित किया जाएगा। विश्व संस्कृति महोत्सव के भव्य आयोजन में 100 से अधिक देशों के 17 हजार कलाकार, कई राष्ट्रध्यक्ष, विचारक भी शामिल होंगे। एक अनुमान के मुताबिक, इस भव्य कार्यक्रम में 5 लाख से अधिक लोग एक साथ शामिल हो सकेंगे। वहीं 100 देशों में करोड़ों लोग इस आयोजन के लाइव देख सकते हैं। इसी आयोजन में श्री श्री रविशंकर दुनिया को खास संदेश देंगे।
World Culture Festival में प्रतिष्ठित वक्ताओं में संयुक्त राष्ट्र के 8वें महासचिव बान की मून, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, यूएस सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति, अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट, नैन्सी पेलोसी के अलावा भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सहित कई अन्य पूर्व और वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।
इस सप्ताह के अंत में पूरे विश्व की दृष्टि अमेरिका के वाशिंगटन DC पर होगी। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अमेरिकी राजधानी, विविधता और एकता के एक अविस्मरणीय उत्सव, आर्ट ऑफ लिविंग के ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ के चौथे संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों भाग लेंगे।
29 सितंबर 2023 को नेशनल मॉल में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर "एक विश्व परिवार" के सन्देश के अंतर्गत सीमाओं, धर्मों और नस्लों के विभाजन को समाप्त कर 180 देशों के लोगों को एकजुट करेंगे। भोजन जितना लोगों को एक दूसरे के निकट लाता है, उतना कुछ और नहीं जोड़ता है और इसलिए इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कई प्रसिद्ध और लजीज व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र होंगे।