धर्म डेस्क, इंदौर। Yearly Horoscope 2024: साल 2023 खत्म हो चुका है। वहीं, सभी को नए साल (Welcome 2024) से काफी उम्मीदें हैं। सभी नए साल से नई शुरुआत करना चाहते हैं। ज्योतिष विज्ञान बता सकता है कि किस राशि के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा। www.naidunia.com की स्पेशल सीरीज में ज्योतिष पं. राजेश चौबे तुला और सिंह राशि का वार्षिक राशिफल (Leo Yearly Horoscope 2024) बता रहे हैं।
ज्योतिष पं. राजेश चौबे के अनुसार, नए साल में तुला राशि वालों के शादी-विवाह में देरी हो सकती है। नौकरी में सफलता के योग हैं। विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। मकान, जमीन, वाहन के काम बनने में कोई अड़चन नहीं आएगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं। धन की कमी नहीं आएगी, लेकिन फिजूलखर्ची पर लगाम कसें।
कर्ज की समस्या हल हो सकती है। किसी बात पर अडिग न रहें। सामने वाले की बात भी सुनें। पुरानी बीमारियों को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। किसी बात को लेकर डिप्रेशन में जा सकते हैं, लेकिन इससे बचना होगा। समय-समय पर परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
सिंह राशि वालों के लिए ज्योतिष पं. राजेश चौबे के अनुसार, विदेश यात्रा के योग हैं। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, वरना संबंध बिगड़ेंगे। संतान की चिंता रहेगी। शादी-विवाह की संभावना दिख रही है। प्रेम संबंध शादी में बदल सकते हैं। अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
धन खर्च पर लगाम लगानी होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें वरना हानि होगी। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। नौकरी में ज्यादा मेहनत करनी होगी। बदलाव भी हो सकता है। किसी पर जल्दी विश्वास करने से बचें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।