2025 yearly horoscope Sagittarius: नए साल में धनु राशि वालों के बिगड़ेंगे काम... शनि की अढ़ैया करेगी परेशान, पढ़ें उपाय
धनु राशि के जातकों के लिए 2025 कठिन रहेगा। गुरु के गोचर और शनि की अढ़ैया के प्रभाव से दांपत्य जीवन में तनाव और व्यवसाय में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक विवादों से बचने और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 03:47:25 PM (IST)
Updated Date: Mon, 30 Dec 2024 09:38:01 AM (IST)
धनु राशि के जातकों के लिए 2025 खराब रहेगा। (फाइल फोटो)HighLights
- धनु राशि के लिए 2025 रहेगा कठिन।
- पत्नी से झगड़े व घरेलू जीवन में तनाव।
- गुरु के गोचर से आपसी मतभेद होंगे।
धर्म डेस्क, इंदौर। धनु राशि के जातकों के लिए साल 2025 अच्छा नहीं जाएगा। यह साल आपके परेशानियां पैदा करने वाला रहेगा। आपके इस साल पत्नी से झगड़ा हो सकते हैं, जिससे दांपत्य जीवन खराब होगा। विवाद के कारण कई बार बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे, लेकिन आप में अपार क्षमाताएं, जिनका उपयोग कर हर समस्या निकल ही जाएंगे।
गुरु के गोचर से आपसी रिश्ते होंगे खराब
- इस वर्ष गुरु का गोचर वर्ष की शुरुआत में रोग भय और आपसी मतभेद उत्पन्न कर सकता है। हालांकि, साल के मध्यकाल में स्थिति सामान्य होगी और यह समय आपके लिए बेहतर रहेगा।
- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपसी रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे।
- 2025 में समय के साथ स्थिति में सुधार होने की संभावना है, लेकिन शुरुआती महीनों में सतर्क रहना महत्वपूर्ण रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें- नया साल से कर्क राशि वालों का गोल्डन पीरियड… गुरु का गोचर देगा सब तरह से सुख
शनि की अढ़ैया बिगाड़ेगी सारे काम
- इस साल शनि की अढ़ैया आपके लिए कई परेशानियां उत्पन्न कर सकती है। इसके प्रभाव से आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं और व्यवसाय में रुकावट आ सकती है।
- परिवार में आपसी मतभेद बढ़ने की संभावना है, जिससे घरेलू जीवन में तनाव हो सकता है। पत्नी से झगड़े हो सकते हैं, जो दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। इस समय में आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।
भूमि संबंधित विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा न होने पर आप न्यायालय संबंधित मामलों में उलझ सकते हैं, जो आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं।
शनिवार को शनि मंत्र "ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:" का 108 बार जाप करें। शनि मंदिर में सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक भी जलाएं। यह खबर भी पढ़ें- नया साल पूरी करेगा हर तमन्ना... गुरु व शनि का गोचर दिलाएगा इन क्षेत्रों में सफलता, पढ़िए वृश्चिक का वार्षिक राशिफल
राहु का गोचर करेगा शत्रुओं में वृद्धि
- इस वर्ष राहु का गोचर आपके लिए मानसिक परेशानियों और शत्रुओं की वृद्धि का कारण बन सकता है। शत्रु षड्यंत्र रचने और आपके खिलाफ सामाजिक नकारात्मक स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे, जिससे आप मानसिक रूप से व्यथित और चिंतित रह सकते हैं। ऐसे में आपको सावधानी से कदम उठाने की आवश्यकता है।
- आर्थिक फैसले लेते समय विशेष ध्यान रखें और पार्टनरशिप से बचने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर करने से बचें, क्योंकि इससे आप अनचाहे विवादों में फंस सकते हैं। इस समय अपनी सुरक्षा और मानसिक शांति का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।