2025 yearly horoscope Cancer: नया साल से कर्क राशि वालों का गोल्डन पीरियड… गुरु का गोचर देगा सब तरह से सुख
ज्योतिष विज्ञान के प्रति लोगों की रुचि यह जानने में होती है कि उनका आने वाला समय कैसा रहने वाला है। जब साल बदल रहा हो, तो यह उत्सुकता कई गुना बढ़ जाती है। www.naidunia.com की स्पेशल सीरीज में हम लाए हैं सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल। यहां पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए कर्क (Cancer) का वार्षिक राशिफल।
Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 05:49:00 AM (IST)
Updated Date: Tue, 24 Dec 2024 11:04:25 AM (IST)
Cancer Yearly Horoscope 2025: कर्क राशि का वार्षिक राशिफलHighLights
- शनि के गोचर के दौरान बुरी संगति से बचें
- राहु के राशि परिवर्तन से मिलेगी सफलता
- 2025 में घर में नया मेहमान आ सकता है
धर्म डेस्क, इंदौर (Cancer Yearly horoscope 2025)। ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, नया साल कर्क राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। इन दौरान कर्क राशि वालों का लिया हर फैसला सही साबित होगा।
यही नहीं, नए साल में काम और व्यवहार में निखार आएगा। विनम्र स्वभाव से विरोधी भी कायल हो जाएंगे। वहीं साल के बीच में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गुरु का गोचर देगा सब तरह के सुख
- पं. हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, 2025 में गुरु का गोचर होगा। यह राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों को सभी प्रकार से सुख प्रदान करेगा। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में जबरदस्त लाभ के योग हैं।
- इस दौरान कुछ छोटी-मोटी परेशानियां महसूस करेंगे, लेकिन समझदारी से आप हर निकाल लेंगे। नए साल में वाणी पर संयम आपकी सबसे बड़ी खूबी होगी, जिसके कारण कोई काम नहीं बिगड़ेगा।
- साल 2025 में गुरु के बाद शनि का गोचर होगा। यह राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों को गलत कार्यों की ओर प्रेरित कर सकता है। मतलब इस दौरान अपनी संगति पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
- ऐसे किसी अनजान शख्स के संपर्क में न आएं, जो आपको बुरी आदतों की ओर ले जाएं। अपने लाइफ पार्टनर से कोई बात न छिपाएं। हनुमान जी और शनि देव की आराधना करें।
यहां भी क्लिक करें - मुश्किलें रहेंगी, लेकिन उपलब्धियां भी हासिल होंगी… पढ़िए मिथुन का वार्षिक राशिफल
राहु का राशि परिवर्तन दिलाएगा सफलता
साल 2025 का तीसरा बड़ा राशि परिवर्तन होगा राहु का गोचर। राहु जैसे ही राशि बदलेंगे, कर्क राशि वालों के जीवन में सफलता का एक और दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।
इस दौरान कर्क राशि वालों के जीवन में किसी गुरु या मार्गदर्शक का प्रवेश होगा। इस शख्स के आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इन्हीं के मार्गदर्शन पर चलते हुए आप जीवन से जुड़े कई अहम फैसले लेंगे, जो सफल भी होंगेष