Ank Jyotish 28 November 2022: मूलांक 1- आज का दिन कई मामलों में खुशनुमा रहेगा। आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम कर रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।
मूलांक 2- भाइयों से संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य के कारण कुछ काम अटक सकते हैं। कहीं से अच्छी खबर मिल सकती है। मासिक बजट बिगड़ सकता है। अपनी निजी बातों को गुप्त रखें। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार में सफलता मिलेगी।
मूलांक 3- आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा, जिससे कई काम पूरे होंगे। रिश्तेदारों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मशीन से जुड़े ट्रेड अनुकूल रहेंगे। साझेदारी के काम से दूर रहें।
मूलांक 4- प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी भी काम में अधिक व्यस्त होने से बचना होगा। मित्रों के साथ घूमने की योजना बनेंगी। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों द्वारा सराहना मिलेगी।
मूलांक 5- आपकी कोई जिद दोस्त के साथ आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। मायके पक्ष से विवाद हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी योजना फायदेमंद रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
मूलांक 6- किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-समझकर योजना बनाएं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। नए वस्त्र खरीदने की योजना बनेगी। घर के कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सिंगल जातकों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
मूलांक 7- कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। अपने स्वभाव में विनम्रता लाएं। लाभ का समय है, इसका पूरा सदुपयोग करें। संतान के कारण घर में खुशी का माहौल रहेगा।
मूलांक 8- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विदेश से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। परिवार में किसी के विवाह से जुड़े कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान देना होगा।
मूलांक 9- कोई नया अनुबंध मिलने से व्यस्त रहेंगे। मानसिक शांति का अहसास होगा। लोगों से मिलते समय शिष्टाचार को बनाए रखें। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। करियर में संघर्ष कर रहे युवाओं को शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
यह भी पढ़ें-
Love Marriage Upay: लव मैरिज नहीं हो रही है, ये मंत्र करेगा मदद, आज से ही जप शुरू करें
Shani Dosh: क्या आप शनि दोष से प्रभावित हैं, इन उपायों से नौकरी और व्यापार में होगा बड़ा लाभ