Shani Dosh: भारतीय परंपरा में वैदिक ज्योतिष का बहुत महत्व है। हर राशि और ग्रह के अपने गुण और प्रभाव होते हैं। इसके अनुसार शनि को न्याय के देवता कहा जाता है। कहा जाता है कि हर व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल शनि देव के कारण ही मिलता है। अगर किसी व्यक्ति या राशि पर शनि की दृष्टि हो तो जातक को नौकरी और व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शनि की कुटिल दृष्टि के कारण आर्थिक तंगी आती हैं और कर्जदारों का सामना करना पड़ता है। हालांकि शनि की कृपा हो तो नौकरी और बिजनेस में खूब तरक्की होती है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इसलिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिवार के दिन सुबह स्नान करने और पूजा करने से कर्मफलदाता प्रसन्न होते हैं।
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
शनिदेव की पूजा
यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। नौकरी या व्यापार में समस्याएं आ रही हैं, तो आपको शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनिवार के दिन प्रातः स्नान करके शनिदेव की पूजा करने से लाभ होता है।
शनि मंत्र का जाप
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से समस्या दूर हो जाती हैं। यह आर्थिक समस्याओं को दूर करता है। इन मंत्रों के प्रभाव से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
दान करना
अगर आप शनिदेव की कृपा चाहते हैं तो सच्चे मन से काले चने, काले तिल और कपड़े जरूरतमंदों को दान करते रहें।
भगवान शिव की पूजा
शनि को प्रसन्न करने का बढ़िया तरीका है भगवान शिवजी की पूजा करना। महादेव को शनिदेव का गुरु माना जाता है। इसलिए अगर आप भोलेनाथ की पूजा करते हैं। शिवलिंग पर तिल और जल चढ़ाते हैं, तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
यह भी पढ़ें-
तिजोरी में रखें पैसों के साथ ये चीजें, पल भर में बदलेगा भाग्य
एक्वेरियम में मछली का मरना देता है ये संकेत, जानिए क्या कहता है फेंगशुई
गुड़हल फूल का ये उपाय बदल देगा आपकी किस्मत, बस करना होगा ये काम