• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bargad Ke Upay: बरगद के आसान उपाय आपको बना देंगे धनवान, घर में लग जाएगा नोटों का ढेर

Bargad Ke Upay: सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार बरगद के पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, श्री हरि विष्णु और महेश का वास होता है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 21 May 2023 04:09:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 May 2023 10:55:16 PM (IST)
Bargad Ke Upay: बरगद के आसान उपाय आपको बना देंगे धनवान, घर में लग जाएगा नोटों का ढेर
Bargad Ke Upay: सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार बरगद के पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, श्री हरि विष्णु और महेश का वास होता है।

Bargad Ke Upay: सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार बरगद के पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, श्री हरि विष्णु और महेश का वास होता है। बरगद एक शुभ पेड़ माना गया है। बरगद के पेड़ की जड़ में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और टहनियों में भगवान शिव निवास करते हैं। जिसकी पूजा का विशेष महत्व बताया है। वट सावित्री व्रत पर इसलिए इसकी पूजा की जाती है। बरगद की पूजा करने से त्रिदेव की कृपा मिलती है। वहीं, इस पेड़ के कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो व्यक्ति को सुख-समृद्धि, धन-लाभ और हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है।

बरगद के पेड़ के उपाय

1. मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के वृक्ष की पूजा करने के बाद उसके चारों ओर सूती धागा लपेटें। ऐसे दौरान मन में अपनी मनोकामना दोहराएं। त्रिदेव की कृपा से जल्द ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

2. यदि कोई व्यक्ति अपनी नौकरी को लेकर परेशान हैं। कई प्रयास के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग रही है तो बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक प्रज्वलित करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के सारे काम बनने लगते हैं और सफलता की प्राप्ति होगी।


3. यदि किसी व्यक्ति को बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा है तो शनिवार के दिन बरगद के तने पर हल्दी और केसर अर्पित करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता हासिल होती है।

4. यदि घर में आर्थिक तंगी है। परिवार परेशानियों का सामना कर रहा है तो शुक्रवार के दिन बरगद के पेड़ का एक साबुत पत्ता लें और उस पर गीली हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद इस पत्ते को अपने घर के मंदिर या तिजोरी में रख दें। इससे धन आगमन का रास्ता खुलेगा।

5. यदि किसी व्यक्ति को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो हर शाम बरगद के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से लगातार आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।