धनतेरस 2025
धनतेरस 2025, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है। सोना-चांदी, बर्तन या डिजिटल सोना खरीदना शुभ माना जाता है। भगवान धनवंतरी, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा से सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है।
Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 02:42:22 PM (IST)
Updated Date: Sun, 12 Oct 2025 02:42:22 PM (IST)
Dhanteras 2025 पर मिलेगी धन-समृद्धि और सुख-शांति।HighLights
- धनतेरस दीपावली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है।
- 20 अक्टूबर 2025 सोमवार को मनाई जाएगी।
- भगवान धनवंतरी की पूजा स्वास्थ्य के लिए होती है।
धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। यह पर्व धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वर्ष 2025 में धनतेरस 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की विशेष पूजा की जाती है।
हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या वाहन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक समृद्धि आती है। बाजारों में इस दिन भारी रौनक रहती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी शॉपिंग ऑफर्स और डिस्काउंट की भरमार रहती है।
धनतेरस का एक और महत्वपूर्ण पहलू स्वास्थ्य से जुड़ा है। भगवान धनवंतरी, आयुर्वेद के जनक माने जाते हैं। इस दिन स्वास्थ्य की कामना के साथ आयुर्वेदिक दवाओं और जड़ी-बूटियों की पूजा भी की जाती है।
डिजिटल युग में लोग अब ई-गोल्ड, डिजिटल सोना और ऑनलाइन गिफ्ट कार्ड्स खरीदकर भी इस शुभ पर्व को मनाते हैं। इस दिन दीप जलाकर घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी के स्वागत की परंपरा भी निभाई जाती है।