• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali Rangoli Tips 2022: रंगोली बनाना है बहुत आसान, बस इन टिप्स को अपनाएं

Diwali Rangoli Tips 2022: दिवाली पर हर घर में रंगोली बनाई जाती है। कुछ लोगों को रंगोली बनाना मुश्किल लगता है, लेकिन अंब रंगोली के बारे में चिंता न करे...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 20 Oct 2022 02:38:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Oct 2022 02:38:01 PM (IST)
Diwali Rangoli Tips 2022: रंगोली बनाना है बहुत आसान, बस इन टिप्स को अपनाएं
Diwali Rangoli Tips 2022: दिवाली पर हर घर में रंगोली बनाई जाती है। कुछ लोगों को रंगोली बनाना मुश्किल लगता है, लेकिन अंब रंगोली के बारे में चिंता न करें। हम आपको आसानी से रंगोली बनाने के कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं।

Diwali Rangoli Tips 2022: दरवाजे पर बनी रंगोली घर की शोभा बढ़ाती है। रंगोली का आध्यात्मिक रूप से भी महत्व है। रंगोली के बिना दीपावली का त्योहार अधूरा है। दिवाली पर लगभग सभी लोग अपने घरों के बाहर रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं। हालांकि, कई लोगों को रंगोली बनाना बहुत मुश्किल काम लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। जिससे रंगोली बनाना आसान हो जाएगा।

- वर्तमान में बाजार में कई रेडीमेड रंगोली डिजाइन उपलब्ध हैं। जिन पर आपको बस रंग जोड़ने की जरूरत है और आपकी रंगोली तैयार है। इसके लिए सबसे पहले रंगोली की मनचाही डिजाइन चुनें।

- अगर आपको रंगोली बनाना मुश्किल लगता है, तो जमीन पर चाक से रंगोली बनाएं। इसके बाद बनाई गई आकृति को अपने पसंदीदा रंग से भरें। जिसके बाद आपकी पसंद की रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।

- आप बर्तनों की मदद से रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए जमीन पर एक बर्तन रखें और उसके चारों ओर रंगों का घेरा बना लें। इसके बाद एक बड़ा कटोरा रखें, इस गोले के बाहर भी रंगों का गोला बना लें। इसी तरह से आप एक बड़ा बर्तन रखकर कई गोले बना सकते हैं। जब यह घेरा बन जाए तो आप इसके अंदर कुछ पत्तों की डिजाइन बना सकते हैं, नहीं तो आप अपने अंदर असली फूल की पंखुड़ियां डालकर भी अपनी रंगोली सजा सकते हैं।


- मान्यताओं के अनुसार दरवाजे के पास बनाई गई रंगोली से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-

Mahabharat Katha in Hindi: महाभारत की कहानी से जानिए कैसे लोग स्वर्ग और नर्क में जाते हैं

Solar Eclipse in India 2022: 25 अक्टूबर को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, होगा बंपर फायदा