• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukhi Tulsi Upay: सूखी तुलसी से करें ये उपाय, बन जाएंगे धनवान, खूब मिलेंगे फायदे

सूखी तुलसी का घर में होने काफी शुभ माना जाता है, लेकिन सूखी तुलसी के उपाय काफी कारगर होते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 10 Jul 2023 01:02:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Jul 2023 10:19:12 PM (IST)
Sukhi Tulsi Upay: सूखी तुलसी से करें ये उपाय, बन जाएंगे धनवान, खूब मिलेंगे फायदे
Sukhi Tulsi Ke Upay

Sukhi Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। सभी घरों में तुलसी का पौधा होता है। साथ ही रोज इस पौधे की पूजा की जाती है। घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, जिस घर में तुलसी की रोज उपासना की जाती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी से जुड़े कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। अगर तुलसी सूख जाए तो इसे धर्म शास्त्रों में काफी अशुभ माना गया है। तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाए तो सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी का सूखना है अशुभ

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को लगाने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। साथ ही तुलसी के पौधे के सूखने को लेकर भी कई बातें कही गई है। तुलसी का पौधा अगर सूख जाए तो संकट लेकर आता है। अगर घर में लगा तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत सम्मान पूर्वक नदी या जलाशय में प्रवाहित कर दें। सूखा तुलसी का पौधा भले ही अशुभ माना जाता है, लेकिन धर्म-शास्त्रों में सूखी तुलसी के कुछ उपाय बताए गए हैं। ये उपाय व्यक्ति को धनवान बना देते हैं।


सूखी तुलसी से जुड़े उपाय

- धनवान बनने के लिए सूखी तुलसी की पत्तियों लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी के पास या उसके अंदर रख दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और खूब धन-दौलत देती हैं।

- भगवान कृष्ण को स्नान कराते समय रोज सूखी तुलसी के पत्ते पानी में डालने चाहिए। ऐसा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में धन-दौलत और सुख-समृद्धि आएगी।

- भगवान कृष्ण को भोग लगाते समय मिठाई में सूखी तुलसी जरूर डालें। रोजाना इस उपाय को करने से आपको खूब लाभ मिलेगा। साथ ही जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा।

Maa Lakshmi: अगर मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए, जल्द ही होगा मां लक्ष्मी का आगमन

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'