
धर्म डेस्क। न्याय और कर्मफल के देवता शनि ग्रह 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे है, शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन, संघर्ष, धैर्य और मेहनत का कारक माना जाता है।
शनि के मार्गी होने से रुके हुए कार्यों में गति आने, पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने और मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होने की संभावना बनेंगी।
यह परिवर्तन विशेष रूप से नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्रभावित कर सकता है। आइये समझते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों पर शनि देव के मार्गी होने का क्या प्रभाव होगा।
मेष राशि: जातक के खर्चों में वृद्धि और मानसिक तनाव संभव है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक और संतान संबंधी मामलों में धैर्य रखें।
वृषभ राशि: आय में वृद्धि और नए लाभ के अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और करियर में सफलता के योग बनेंगे।
मिथुन राशि: करियर और कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। भाग्य का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी, लेकिन अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
कर्क राशि: भाग्य संबंधी बाधाओं में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। नौकरी और यात्राओं में कुछ राहत मिलने के योग हैं।
यह भी पढ़ें- दो राशियों पर शुरू होगी शनि की ढैया, 2027 में परीक्षा की घड़ी, कब तक दिखेगा असर
सिंह राशि: गोचर के दौरान अचानक आने वाली परेशानियों और कार्यक्षेत्र की बाधाओं में कुछ कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें और जोखिम भरे कार्यों से बचें।
कन्या राशि: वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। संतान संबंधी मामलों में कुछ राहत मिलेगी। धैर्य से काम लें।
तुला राशि: शत्रुओं और विरोधियों पर विजय मिलने के योग हैं। कर्ज से मुक्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि: संतान, शिक्षा और प्रेम संबंधों में चल रही उलझनों में कमी आ सकती है। आर्थिक मामलों में स्पष्टता आएगी। भूमि, भवन और वाहन संबंधी योजनाओं में सोच-समझकर आगे बढ़ें।
धनु राशि: पारिवारिक और संपत्ति संबंधी मामलों में कुछ राहत मिल सकती है। आर्थिक और घरेलू मामलों में स्पष्टता आएगी। माता के स्वास्थ्य और मानसिक शांति का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि: आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी, व्यापार और प्रतिस्पर्धा में सफलता के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।
कुंभ राशि: आर्थिक और पारिवारिक मामलों में धीरे-धीरे स्पष्टता आएगी। धन संचय के अवसर मिल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मीन राशि: परिवार की जिम्मेदारियां और मानसिक दबाव बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें- शनि की महादशा में टूट जाते हैं भ्रम, संबंधों में रुचि होती है खत्म, बदल जाता है नजरिया