Holika Dahan 2023 Date: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन की जाती है। इस बार होलिका दहन की तिथि को लेकर कंफ्यूजन बना है। दरअसल पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन भद्रा का साया रहेगा। इस कारण त्योहार को दो दिन मनाया जाएगा। कुछ शहरों में होलिका दहन 6 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं कई जगहों पर 7 मार्च के दिन पूजा की जाएगी। आइए जानते हैं होलिका दहन की सही तिथि।
पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिम तिथि का आरंभ 6 मार्च को दोपहर 02.47 मिनट होगा। वहीं, समापन 7 मार्च को दोपहर 04.39 मिनट पर हो जाएगा। भद्रा 6 मार्च की शाम से शुरू होगी और 7 मार्च की शाम तक रहेगी। ऐसे में देश के अधिकांश हिस्सों में 6 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और छत्तीसगढ़ में होलिका दहन 7 मार्च के दिन किया जाएगा।
पंचांग के अनुसार 6 मार्च को रवि योग और 7 मार्च को धृति योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रवि योग और धृति योह में मांगलिक कार्य सफल होते हैं। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। रवि योग शाम 06.54 मिनट से अगले दिन दोपहर 12.05 मिनट तक रहेगा। वहीं, धृति योग शाम 07.45 मिनट तक रहेगा। इसलिए इन शुभ योग में होलिका दहन की पूजा सम्पन्न कर लें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
पढ़ें होली से जुड़ी अन्य खबरें
होली में राशि अनुसार चुने रंग, जिंदगी में मिलेगी अपार खुशियां
Masan Holi 2023: वाराणसी में चिता की राख से खेलते हैं होली, जानें क्या है परंपरा और धार्मिक महत्व
Holi 2023: होली से पहले घर से हटा दें ये चीजें, जीवन से दूर होगी नकारात्मकता
Holi 2023 Upay: होली पर करें चांदी का ये उपाय, धन-दौलत से भर जाएगा घर