धर्म डेस्क, इंदौर। जुलाई का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग की मानें तो जुलाई की शुरुआत आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा तिथि, सोमवार से हो रही है। इस महीने में कई बड़े पर्व और व्रत होंगे, जिनका आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है।
इस वर्ष जुलाई में देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज, नाग पंचमी, सावन सोमवार, मंगला गौरी व्रत, सावन अमावस्या और सावन शिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार हैं, जिनका भक्तों के जीवन में खास महत्व है।
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसको 'चातुर्मास' कहते हैं। उसके बाद धरती का पूरा कामकाज भगवान शिव देते हैं।
इस महीने भोलेनाथ का प्रिय सावन माह भी शुरू होता है। सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। सोमवार को व्रत और रुद्राभिषेक करने से भक्तों की सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- बारिश के जल के टोटके से भर जाएगी आपकी तिजोरी, राहु-केतु दोष में देता है राहत
3 जुलाई | गुरुवार | मासिक दुर्गाष्टमी |
6 जुलाई | रविवार | देवश्यनी एकादशी |
6 जुलाई | रविवार | गौरी व्रत |
8 जुलाई | मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत |
9 जुलाई | बुधवार | आषाढ़ चौमासी चौदस |
10 जुलाई | गुरुवार | कोकिला व्रत |
10 जुलाई | गुरुवार | आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा |
11 जुलाई | शुक्रवार | सावन शुरू |
14 जुलाई | सोमवार | सावन पहला सोमवार |
15 जुलाई | मंगलवार | मंगला गौरी व्रत |
16 जुलाई | बुधवार | कर्क संक्रांति |
21 जुलाई | सोमवार | सावन दूसरा सोमवार |
21 जुलाई | सोमवार | कामिका एकादशी |
22 जुलाई | मंगलवार | दूसरा मंगला गौरी व्रत/ सावन प्रदोष व्रत |
23 जुलाई | बुधवार | सावन शिवरात्रि |
24 जुलाई | गुरुवार | हरियाली अमावस्या |
27 जुलाई | रविवार | हरियाली तीज |
28 जुलाई | सोमवार | सावन का तीसरा सोमवार व्रत/ विनायक चतुर्थी |
29 जुलाई | मंगलवार | नाग पंचमी |
29 जुलाई | मंगलवार | तीसरा मंगला गौरी व्रत |
30 जुलाई | बुधवार | स्कंद षष्ठी और कल्की जयंती |
31 जुलाई | गुरुवार | तुलसीदास जयंती |
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।