Love Horoscope 2023: प्रेम प्रसंग के मामले में वर्ष 2023 उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपके प्रेम संबंधों के मालिक शुक्र ग्रह है। शुक्र देव आपको विभिन्न फल देंगे। साल के आरंभ में रिश्ते के लिए शानदार हो सकते है। जिन लोगों से उनका प्यार बिछड़ गया था। उनके प्रेमी-प्रेमिका जीवन में वापस दस्तक दे सकते हैं। जिन जातकों के जीवन में प्रेम नहीं है। उनके लिए अक्टूबर का महीना फलदायी रहेगा। उन्हें नया जीवनसाथी मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए यह साल प्रेम पूर्ण रहने वाला है। जनवरी से मार्च के बीच यात्रा का प्लान बन सकता है। जो लोग संतान की इच्छा रखते हैं। उन्हें साल के अंत तक खुशखबरी मिलने की संभावना है।
अप्रैल 2023 में देवगुरु आपके सप्तम और दशम भाव के स्वामी होकर दशम भाव में रहेंगे। जिससे आप विवाहिक जीवन में खुशी का अनुभव करेंगे। पार्टनर के सहयोग से कारोबार में बरकत होगी। जीवनसाथी की तरफ से लाभ की स्थिति रहेगी। 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेंगे। तब उनकी युति राहु के साथ होगी। जिसके फलस्वरूप आपके जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस कारण समय अपने रिश्ते को दें। आप पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
प्रेमियों के लिए यह वर्ष 2023 मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआत में शुक्र पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होकर मकर राशि में गोचर करेंगे। आपको प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। 15 फरवरी से 15 मार्च तक का समय शुभ रहेगा। 15 मार्च को शुक्र देव मेष राशि प्रवेश करेंगे। जहां राहु से उनकी युति बनेगी। जिसके चलते आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। 6 अप्रैल तक आप किसी के साथ रिश्ते में आ सकते हैं। 10 अगस्त तक आप सुख का अनुभव करेंगे।
6 अप्रैल से 3 नवंबर तक शुक्र आपके प्रथम, द्वितीय और तृतीय भाव में रहेंगे। जिसके फलस्वरूप लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। जीवन में किसी का आगमन हो सकता है। आप विपरित जेंडर को आकर्षित करेंगे। अक्टूबर से नवंबर महीने में सतर्क रहना होगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा।
डिसक्लेमर
chr(32)इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।chr(32)
यह भी पढ़ें-
Love Horoscope 2023: मेष लव राशिफल 2023, देखें कितना रोमांटिक रहेगा आपके लिए नया साल
Love Horoscope 2023: वृषभ राशि के जातक लव लाइफ में पाएंगे सरप्राइज, देखें कितना रोमांटिक रहेगा साल