Love Horoscope 2023: सिंह प्रेम राशिफल 2023, प्यार में चढ़ेगा परवान, सिंगल से होंगे डबल, पढ़ें लव राशिफल
Love Horoscope 2023: नवंबर से दिसंबर का महीना आपके लिए खुशहाल रहेगा। इस समय राहु आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। वहीं बृहस्पति नवम भाव में विराजमान रह ...और पढ़ें
By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 17 Dec 2022 03:13:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Dec 2022 03:13:56 PM (IST)

Love Horoscope 2023: सिंह राशि के जातकों के प्रेम प्रसंग में उतार-चढ़ाव रहेगा। पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति अष्टम भाव में विराजमान होंगे। 22 अप्रैल के बाद देव गुरु नवन भाव में गोचर करेंगे। अक्टूबर तक बृहस्पति की राहु से युति रहेगी। साल 2023 की शुरुआत में आपके प्रेम संबंध में तनाव आ सकता है। मई महीने के बाद लव लाइफ में सुधार आएगा। 22 अप्रैल के बाद प्रेम संबंधों में चल रही दिक्कत का अंत होगा। कुछ गलतफहमियां सामने आएगी। जिससे आप अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को लेकर परेशान रह सकते हैं। हालांकि आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाहित लोगों के लिए समय खुशहाल रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
नवंबर से दिसंबर का महीना आपके लिए खुशहाल रहेगा। इस समय राहु आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। वहीं बृहस्पति नवम भाव में विराजमान रहेंगे। आपके प्रेम संबंधों में विश्वास की भावना बढ़ेगी। आप एक दूसरो को समय दे पाएंगे। इस स्थिति में आपके प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है।
साल 2023 में शनि आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। आपको वैवाहिक सुख प्राप्त हो सकता है। जो लोग लंबे समय से शादी के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। उनकी तलाश इस साल खत्म होगी। उन्हें मनपसंद जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है। शनि देव के सप्ताम भाव में रहने से वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। आप लव लाइफ को समझने की कोशिश करेंगे। आपका रिश्ता मधुर होगा। जो जातक अपने प्रेम संबंधों को विवाह में परिवर्तत करना चाहते हैं। उनके लिए साल लकी रहेगा। उनकी हर मनोकामना पूर्ण होने के आसार हैं। आपको अपने किसी मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
Garud Puran: मृत व्यक्ति के कपड़ों को क्यों नहीं पहनना चाहिए, गरुड़ पुराण से जानिए इसकी वजह
डिसक्लेमर
chr(32)इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।chr(32)