LOVE Horoscope 2023: तुला लव राशिफल 2023, खोया हुआ प्यार मिलेगा, प्रेम विवाह का बनेगा संयोग
अक्टूबर तक राहु-केतु आपके प्रथम और सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। जिसके फलस्वरूप आपके प्रेम जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। ...और पढ़ें
By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 21 Dec 2022 06:41:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Dec 2022 06:41:46 PM (IST)

LOVE Horoscope 2023: साल के शुरुआत में प्रेमी-प्रेमिका के बीच मनमुटाव हो सकता है। वक्त के साथ नोकझोंक बढ़ सकती है। पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ेंगी। जिस वजह ना तो आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और ना पारिवारिक जीवन पर। 10 मार्च से 11 अप्रैल के समय किसी तीसरे की वजह से आपके पार्टनर के साथ अनबन होने की संभावना है। अक्टूबर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। आपके बीच की गलतफहमियां दूर होगी। आप जीवनसाथी को अपनी बात समझा पाएंगे।
अक्टूबर तक राहु-केतु आपके प्रथम और सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। जिसके फलस्वरूप आपके प्रेम जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। इस अवधि में पति-पत्नी के बीच झगड़े होंगे। वैसे तो पिछले सालों से ही आपके संबंध खराब चल रहे थे, लेकिन साल 2023 अक्टूबर के बाद जब राहु-केतु का स्थान परिवर्तन होगा। इससे आपके रिश्ते में मिठास आएगी। इस साल शनि आपके 5वें भाव में गोचर करेंगे। इस कारण प्रेम संबंधों के लिए समय उपयुक्त नहीं है। इस अवधि में शनि की दृष्टि आपके विवाह के स्थान पर होगी। जिसके चलते विवाह में विलंब होगा।
15 फरवरी से 4 मार्च तक समय आपके लिए शुभ परिणामों वाला रह सकता है। खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है। 11 मार्च से 7 अप्रैल तक शुक्र सप्तम भाव में रहेंगे। जहां राहु से उनकी युति होगी। इस अवधि में आपको प्यार में धोखा मिल सकता है। आंख मूंद कर विश्वास ना करें। दिसंबर का महीना शुभ फल लेकर आएगा। जीवन साथी की तलाश समाप्त होगी। इस अवधि में शुक्र देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे। जिसके शुभ परिणाम वैवाहिक और प्रेम संबंधों पर पड़ेंगे।
Lal Kitab Remedies: बुध ग्रह के अशुभ होने से पहले मिल जाते हैं ये संकेत, जानिए बचाव के उपाय
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'