
धर्म डेस्क। बुध ग्रह दिनांक 7 दिसंबर 2026 को रात्रि के बारह बजकर पैतालीस मिनट पर वृश्चिक राशि में अस्त होंगे। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा, लेखन और संचार के कारक ग्रह माने जाते हैं। बुध के अस्त होने से जातक के जीवन में निर्णय लेने की क्षमता, कार्यों की गति और संवाद पर प्रभाव पड़ सकता है।
मेष राशि: जातक के आत्मविश्वास में कमी और प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आर्थिक एवं व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। इस गोचर के दौरान स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखें।
वृषभ राशि: आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव और पारिवारिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। संतान, शिक्षा और प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। कोई भी निवेश जल्दबाजी में न करें।
मिथुन राशि: स्वास्थ्य और घरेलू जीवन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। नौकरी और प्रतिस्पर्धा में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में जोखिम लेने से बचें।
कर्क राशि: विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में प्रगति की गति धीमी रह सकती है। यात्राओं में सावधानी रखें और भाई के साथ संबंध मधुर बनाए रखें।
सिंह राशि: आर्थिक मामलों में लाभ और बचत में कुछ कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में असंतोष की स्थिति बन सकती है। संपत्ति और घरेलू मामलों में सावधानी रखें।
कन्या राशि: स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और कार्यक्षेत्र पर बुध के अस्त होने का प्रभाव पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में सावधानी रखें। नौकरी और व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। घरेलू मामलों में कुछ राहत मिल सकती है।
तुला राशि: भाग्य का सहयोग कुछ कम मिल सकता है और लंबी दूरी की यात्राओं में बाधाएं आ सकती हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में देरी संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापारिक योजनाओं में सावधानी रखें। भाई-बहनों और पड़ोसियों से विवाद करने से बचें।
धनु राशि: नौकरी और व्यापार में कुछ रुकावट आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां संभव हैं। वैवाहिक एवं व्यावसायिक संबंधों में संयम रखें। आर्थिक जोखिम और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतें।
मकर राशि: आय और लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य और लंबी यात्राओं को लेकर सतर्क रहें। व्यक्तिगत मामलों में विशेष सावधानी रखें।
कुंभ राशि: करियर और कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग बनेंगे। शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में कुछ विलंब संभव है। यात्राओं को लेकर सावधानी रखें।
मीन राशि: भाग्य का सहयोग शुरुआत में कुछ कम मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में सुधार के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक सुख, वैवाहिक जीवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें- 13 नवंबर से बुध की सीधी चाल! इन 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा बड़ा प्रमोशन
यह भी पढ़ें- 30 नवंबर को बनेगा 'चतुर्ग्रही योग'; इन 3 राशियों के पूरे होंगे अटके काम, निवेश से मिलेगा बंपर लाभ