Premanand Ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज के अनमोल विचारों में छिपा है जीवन की हर समस्या का हल
प्रेमानंद महाराज के पास भक्त तरह-तरह की समस्याएं लेकर आते हैं। प्रेमानंद महाराज धर्म की दृष्टि से समाधान बताते हैं। साथ ही अंधविश्वास को भी रोकने का काम करते हैं। उनकी शिक्षा यही है कि नेक कार्य जारी रखो, आज नहीं तो कल, इनका अच्छा फल अवश्य मिलेगा।
Publish Date: Fri, 29 Nov 2024 03:00:01 PM (IST)
Updated Date: Sun, 01 Dec 2024 07:49:23 AM (IST)
प्रेमानंद महाराज वृंदावन में रहते हैं और वहीं भक्तों से संवाद करते हैं। (फाइल फोटो)HighLights
- ईश्वर सबसे बड़ा जज है। उसके यहां देर है, लेकिन फैसला जरूर होता है।
- ईश्वर में मन लगाकर तो देखो, वो आपकी हर बात सुनेगा और मदद करेगा।
- आज कोई बुरा काम करते सुखी है, लेकिन कल तो उसे भुगतान ही पड़ेगा।
धर्म डेस्क, इंदौर (Premanand ji maharaj motivational quotes in hindi)। वृंदावन में वास कर रहे धर्म गुरु प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन से कई भक्तों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है। हजारों की संख्या में लोग वृंदावन पहुंच रहे हैं, ताकि प्रेमानंद महाराज की एक झलक देख सकें।
इस बीच, अपने भक्तों से संवाद के दौरान प्रेमानंद महाराज द्वारा कही गई बातें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। यहां हम उनकी कही कुछ ऐसी बातों को लेकर आए हैं, जो किसी के जीवन में मार्गदर्शन का काम कर सकती हैं।
Premanand ji Maharaj motivational quotes in hindi: प्रेमानंद महाराज के अनमोल वचन
- मन को शांत करने के लिए सबसे पहले उसे प्रेम से भरना होता है।
- जो अपने भीतर शांति और प्रेम का अनुभव करता है, वही दुनिया में शांति ला सकता है।
- जिनके मुख में प्रभु का नाम नहीं है, वह भले ही जीवित है लेकिन मुख से मरा हुआ है।
- ब्रह्मचर्य की रक्षा करें। ब्रह्मचर्य बहुत बड़ा अमृत तत्व है, मूर्खता के कारण लोग इसे ध्यान नहीं देते हैं।
- प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं, सच्ची भक्ति ईश्वर तक पहुंचाती है, सत्य को अपनाओ और शांति पाओ।
- वर्तमान में जीने से ही मानसिक शांति मिलती है, क्योंकि अतीत और भविष्य केवल
- भ्रम होते हैं।
![naidunia_image]()
- सत्य की राह में चलने वाले की निंदा बुराई अवश्य होती है। इससे घबराना नहीं चाहिए। यह आपके बुरे कर्मों का नाश करती है। जहां आपके लिए निंदा और बुराई हो, वहां आपके बुरे कर्मों का नाश हो जाता है।
- मनुष्य को सच्ची भक्ति में लीन होकर, जीवन को सार्थक बनाना चाहिए, क्योंकि प्रेम ही सच्चा धर्म है।
- संसार के सुख क्षणिक हैं, लेकिन भक्ति और प्रेम अनंत सुख देते हैं।
- समय के साथ अपने विचारों और कर्मों को बदलना ही सच्ची प्रगति है।
- दूसरों को माफ़ करना ही अपने मन को शांति देने का सबसे प्रभावी तरीका है।
- जीवन में हमेशा सकारात्मक रहो और नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग में मत आने दो।
- सत्य मार्ग के लिए मनुष्य जीवन है। अच्छे बनों, मां बाप की सेवा करो. जरूरतमंद की सहायता करो, मनुष्य जीवन यही है।
![naidunia_image]()
- यदि किसी को राधा नाम की धुन लगी है, राधा रानी की भक्ति में मन लगा है, तो यह महादेव की ही कृपा है।
- यदि सांसारिक बुराइयों से पीछा छुड़ाना है, तो प्रयास स्वयं को करना होगा। ईश्वर भक्ति में सच्चा मन लगाइये, बुराइयां अपने-आप दूर होती चली जाएंगी।