• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsaptak Rajyog: शनि और सूर्य ने मिलकर बनाया समसप्तक राजयोग, इन राशियों को बरसेगी कृपा

Samsaptak Rajyog: सूर्य और शनि के आमने-सामने आने से समसप्तक राजयोग का निर्माण हुआ। इस राजयोग से तीन राशियों के तरक्की के योग बने।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 16 Aug 2023 04:15:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Aug 2023 12:32:32 PM (IST)
Samsaptak Rajyog: शनि और सूर्य ने मिलकर बनाया समसप्तक राजयोग, इन राशियों को बरसेगी कृपा
Samsaptak Rajyog

HighLights

  1. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर मायने रखता है।
  2. सूर्य 17 अगस्त को स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
  3. शनि और सूर्य की युति से समसप्तक राजयोग का निर्माण होगा।

Samsaptak Rajyog: शनि के ज्योतिष शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनि का गोचर, वक्री, उदय और अस्त होना 12 राशियों पर प्रभाव डालती है। 17 अगस्त को शनि और सूर्य ने मिलकर समसप्तक राजयोग बनाया है। गुरुवार को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर गए। इस समय कुंभ राशि में शनि और सिंह राशि में रवि के आने से समसप्तक राजयोग बना। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशि वालों को इस युति से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। आइए देखें खुशनसीब राशियां कौन-सी हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले कपल्स के लिए समसप्तक राजयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। आपके व्यवहार में निर्भीकता बढ़ सकती है। निवेश के अवसर और लाभ देखे जा सकते हैं। सूर्य और शनि का एक साथ आना आपके कार्य की क्षमता को बढ़ेगा। जो जातक राजनीति में सक्रिय है। उनके लिए समय काफी फायदेमंद हो सकता है।


सिंह राशि

सिंह राशि के लिए समसप्तह राजयोग खुशी लेकर आएगा। इस गोचर से आपकी कुंडली में बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है। इससे अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। कार खरीदने के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को समसप्तक राजयोग से भाग्य का साभ मिल सकता है। शनि और सूर्य के एक साथ होने से पुराने कर्मों का फल मिल सकता है। अगर निवेश किया है तो इससे फायदा हो सकता है। आपका व्यक्तित्व भी लोगों के सामने निखर के सामने आएगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'