यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 3rd Somvar: सावन के तीसरा सोमवार पर रवि और शिव योग… महादेव के साथ इन भगवान का करें पूजन, होगा चमत्कार
Sawan 3rd Somvar: सावन के पवित्र माह में सोमवार का विशेष महत्व होता है। 28 जुलाई तो तीसरे सावन सोमवार के उपलक्ष्य में शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज विशेष योग का निर्माण हो रहा है, जो फलदायी रहेगा।
Publish Date: Mon, 28 Jul 2025 11:34:48 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Jul 2025 11:34:48 AM (IST)
सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा।HighLights
- 28 जुलाई को श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि
- शिवालयों में उमड़े भक्त, विशेष अनुष्ठान
- आज भद्रा भी, नहीं होगा कोई शुभ कार्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: सावन का तीसरा सोमवार (Sawan 3rd Somvar) 28 जुलाई को श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि को मनाया जा रहा है। इस दिन सावन की विनायक चतुर्थी भी है। वैसे तो सावन के सोमवार को महादेव की आराधना की जाती है, लेकिन इस मौके पर महादेव संग गणपति बप्पा की पूजा करना बेहद फलदायी रहेगा।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार शुभ योग में मनाया जा रहा है। सोमवार को नगर के प्राचीन अचलेश्वर मंदिर, कोटेश्वर, गुप्तेश्वर सहित अन्य शिवालयों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए देवाधिदेव महादेव को जल के साथ बेलपत्र, आक के फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। साथ ही नगर के प्रमुख शिवालयों में कांवड़ अर्पित की जा रही है।
अचलेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 50 से अधिक सेवादारी स्वेच्छा से सेवाएं दे रहे हैं।
![naidunia_image]()
यहां भी क्लिक करें - उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में रहता है तक्षक नाग का पहरा, साल में एक बार आज रात 12 बजे खुलेंगे पट
आज तीन शुभ योग, भद्रा भी
- ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार पर तीन शुभ योग बन रहे हैं और उस दिन भद्रा भी लगेगी। जिन तीन शुभ योगों का निर्माण होगा, जिसमें रवि योग, परिघ योग और शिव योग शामिल हैं। भद्रा में कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा।
- सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, और कनेर के फूल चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा, तीसरे सावन सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल, कच्चा दूध, शहद और दही भी अर्पित किया जाता है।
शिवलिंग पर जल चढ़ाने का समय
28 जुलाई को तीसरे सावन सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने का समय ब्रह्म मुहूर्त चार बजकर 17 मिनट से ही शुरू है और इसके बाद से पूरे दिन भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
अमृत- सर्वोत्तम मुहूर्त पांच बजकर 40 मिनट से सात बजकर 22 मिनट तक, शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह में नौ बजकर चार मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
यहां भी क्लिक करें - कौन हैं होशी टाकायुकी? कैसे जापानी करोड़पति बिजनेस छोड़ बना भगवान शिव का भक्त
तीसरे सोमवार के दिन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह चार बजकर 17 मिनट से चार बजकर 59 मिनट तक है। इस समय आप स्नान दान कर सकते हैं। शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 से 12 बजकर 55 मिनट तक है।