
Shani Dev Uday 2023: ग्रह समय-समय पर गोचर कर हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में आता है, तो राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनिदेव मनुष्य को उसके कर्म के अनुसार फल देते है। पिछले 30 वर्षों के बाद शनि ने कुभ राशि में गोचर किया। जनवरी के अंत में शनि अस्त हो गए हैं। इसके चलके कुछ राशिवालों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। अब शनिदेव का उदय 5 मार्च 2023 को रात 8.38 मिनट पर होगा। कर्मफल दाता का उदय होना कुछ राशियों के लिए अनुकूल रहेगा। उन्हें धन लाभ होगा।
मिथुन राशि
इस राशिवालों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। हर कार्य में फायदा होगा। जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिल सकते हैं। इनकम में वृद्धि होगी। कुछ मिलाकर यह अवधि मिथुन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगी।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों की लॉटरी लगेगी। करियर और बिजनेस में लाभ होगा। इस अवधि में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी।
तुला राशि
तुला राशिवालों के लिए यह अवधि भाग्यशाली रहने वाली है। व्यापार में तरक्की होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की पूरी संभावना है।
मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना शुभ समय लेकर आएगा। इस अवधि में जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। विदेश जाने की संभावना है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
यह भी पढ़ें-
Astrology News: पानी की तरह पैसा बहाते हैं इस राशि के लोग, फिजूलखर्ची में होते हैं नंबर 1
Gulal Ke Totke: होली पर करें गुलाल के ये टोटके, जीवन में आएगी प्रेम की मिठास
Napunsak Yog: कुंडली में ऐसे योग होने पर पुरुष हो सकते हैं नपुंसक, जानिए कारण व उपाय