
धर्म डेस्क, इंदौर। Surya Grahan 2024 Live Streaming: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने वाला है। यह ग्रहण चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले लगेगा। यह सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि 54 सालों बाद कई दुर्लभ संयोग बनने वाले हैं। इससे पहले 1970 में ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण घटित हुआ था। सूर्यग्रहण जहां नजर आएगा वहां के लोग ग्रहण के वक्त शुक्र और गुरु ग्रह को देख पाएंगे। वैसे तो दोनों ही ग्रह पृथ्वी के करीबी है, लेकिन सामान्य तौर पर इन्हें नंगी आंखों से देखा नहीं जा सकता है।
8 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण के दिन सूरज कुछ समय के लिए गायब हो जाएगा। जिसके चलते इस अवधि में दिन में अंधेरा छा जाएगा। 50 सालों का सबसे लंबा सूर्यग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान धूमकेतु नजर आएंगे। इस सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा। कितने बजे लगेगा और इसे कहां और कैसे देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं इन्हीं सब सवालों के जवाब।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल (सोमवार) को लगने वाला है।
साल का पहला सूर्य ग्रहण रात्रि 09.12 मिनट से 9 अप्रैल की मध्यरात्रि 02.22 मिनट तक लगेगा। पंचांग के अनुसार, यह चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में लगेगा।
8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। पूजा-पाठ पर भी पाबंदी नहीं रहेगी।
यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण को नग्र आंखों से देखने पर आंखों को नुकसान पहुंचता है। इसे देखने के लिए खास तरह के ऑप्टिकल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आंखों पर सूर्य की किरणों का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सूर्य ग्रहण को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। 8 अप्रैल को नासा इसकी स्ट्रीमिंग करेगा। सूर्य ग्रहण का लाइव स्ट्रीम देखने के लिए यहां क्लिक करें।