
धर्म डेस्क। 8 नंवबर की रात दीपावली का पर्व देश व दुनिया में पारंपरिक धूमधाम से मनाया गया। लेकिन इस उत्सव का दूसरा स्याह पहलू भी देश व दुनिया ने अगली सुबह देखा। कई शहरों में, राज्यों में, देश व विदेश में हादसों की एक श्रृंखला देखी गई। कहीं आगजनी तो कहीं सड़क दुर्घटना।
प्रत्येक हादसे में 5 से अधिक लोगों की जान गई। बड़े स्तर पर जान एवं माल का नुकसान हुआ। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर 8 नवंबर की रात ऐसी क्या ग्रह दशा निर्मित हुई थी जो सैकड़ों लोगों के लिए काल बन गई।
इसी जिज्ञासा को लेकर हमने छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से चर्चा की तो उन्होंने ज्योतिषीय गणना के माध्यम से हमारे प्रश्नों का उत्तर दिया। संक्षिप्त में आप भी समझें।
8 और 9 नवंबर की ग्रह स्थिति देखी जाए तो सूर्य अपने नीच राशि में, चंद्रमा स्वामी नक्षत्र में, मंगल अपनी नीच राशि कर्क, बुध ग्रह तुला राशि में वक्री अवस्था का, गुरु सिंह राशि में, शुक्र अपनी नीच राशि में वक्री अवस्था का, शनि मीन राशि में वक्री, राहु धनिष्ठा नक्षत्र और केतु मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे है।
जब भी मंगल कर्क राशि में नीच अवस्था का गोचर कर रहा होता है तो वैदिक ज्योतिष के अनुसार अग्नि दुर्घटना रक्तचाप,हथियार, विस्फोट, मशीनरी और अचानक होने वाली घटनाएं होती है।
मंगल कर्क राशि में गोचर करते हुए तुला राशि में अपनी चतुर्थ दृष्टि डाल रहा था। तुला में उसे समय सूर्य चंद्रमा वक्री अवस्था में बुध स्थित था, इस प्रकार मंगल की दृष्टि एक साथ चंद्रमा बुध पर पड़ रही थी।
वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल दुर्घटना अग्नि और आकाश में घटनाओं का कारक है, चंद्रमा जनसमूह जनजीवन और मानसिक स्थिति का कारकहै, बुद्ध यातायात संचार वाहन संचालन और तकनीकी व्यवस्था से संबंधित है। ग्रहों के इन गोचर के कारण देश विदेश में इस तरह की स्थितियां बनती हैं।
इन 4 राशि के जातकों को रखना होगी विशेष सावधानी, चंद्रमा ने बदली राशि, अगले दो दिन संवेदनशील
13 नवंबर को खत्म हो जाएगी दुनिया? 66 साल पुरानी भविष्यवाणी ने फिर बढ़ाई चर्चा, जानिए क्या है पूरा सच