
मन को साफ रखने का सबसे आसान तरीका है खुश रहें। खुशी उन सभी चिंताओं और नकारात्मकता का अंत कर सकती है। जो आपके इर्द-गिर्द मौजूद रहती है।
छोटी-छोटी बातों पर दुःखी होना मन में नकारात्मक विचारों की गंदगी पैदा करता है। और यह विचार आपके दिनचर्या, जिंदगी और काम पर भी बेहद नकारात्मक असर डालते हैं।
वैसे मन को बेहतर रखने के ओर भी कई नुस्खे हैं, लेकिन उन्हीं में कुछ ये भी हैं...
- बीता हुआ समय, वापिस नहीं आता लेकिन वह जो अनुभव देता है उसे आजमाएं और बीती बातों को भूल जाएं।
- मस्तिष्क में आने वाले वाले नकारात्मक विचारों को आस-पास न भटकने दें।
- संगीत सुनें, जो भी अच्छा लगता हो जैसे कि किसी को पुराने नगमे पसंद होते हैं तो किसी को रॉक म्यूजिक और किसी-किसी को शास्त्रीय संगीत भी। संगीत मन को साफ करने का सबसे बेहतर नुस्खा है।
- जब भी नकारात्मक विचार, आपके मन को गंदा करें तो एक बार उस व्यक्ति के बारे में सोचिए जिससे आप बेहद प्रेम करते हैं। या फिर जिसे सबसे ज्यादा सम्मान देते हैं। मन के ये विचार छूमंतर हो जाएंगे।
- यदि फिल्म देखने के शौकीन हैं तो प्रेरक फिल्में देखें, यह भी मन को साफ रखने के एक बेहतरीन और आधुनिक साधन है।