LIVE Vrindavan Krishna Janmashtami Darshan: पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। मंदिर में भक्त जरूर कम हैं, लेकिन दिलों में बस एक ही बात है, 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।' कोरोना काल में लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए कन्हैया का जन्मदिन मनाया जा रहा है। लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में पहुंच रहे हैं। सभी प्रमुख कृष्ण मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। श्रीकृष्ण दी धरती मथुरा और वृंदावन में तो अलग ही उत्साह है। इस बीच, देशभर के मंदिरों से फोटो और वीडियो आने लगे हैं, जहां भगवान कृष्ण को आकर्षक रूप से सजाया गया है और आरती की जा रही है।
वृंदावन के राधा रमण मंदिर में हुआ कान्हा का मंगल अभिषेक, देखिए वीडियो
#WATCH: 'Mangal abhishek' of Lord Krishna being performed at Radha Raman Temple in Vrindavan on #Janmashtami. pic.twitter.com/5K0pmXFjsK
— ANI UP (@ANINewsUP) August 12, 2020
फोटो: जबलपुर के पचमाता मंदिर में सुबह से भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। यहां जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष सजालट की गई है।
#WATCH: 'Mangal aarti' at Shri Krishna Janmasthan Temple in Mathura
#WATCH: 'Mangal aarti' being performed at Shri Krishna Janmasthan Temple in Mathura as the city celebrates #Janmashtami today. pic.twitter.com/ABPvGCohEG
— ANI UP (@ANINewsUP) August 12, 2020
#WATCH Delhi ISKCON Temple on Krishna Janmashtami
#WATCH Delhi: People dance to the tunes of devotional songs at ISKCON Temple, on the occasion of Krishna Janmashtami. pic.twitter.com/IYHegxjJlF
— ANI (@ANI) August 11, 2020
इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 12 अगस्त को चार विशेष संयोगों का योग बन रहा है। पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी बुधवार के दिन हुआ था। वही संयोग इस बार 12 अगस्त दिन बुधवार को जन्माष्टमी के दिन बन रहा है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
हम आपके लिए लाए हैं Janmashtami Wishes, Messages, WhatsApp Status, Greetings जिनकी मदद से आप अपनों को इस खास दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
झारखंड के गढ़वा जिले स्थित बाबा बंशीधर मंदिर की कहानी सबसे अलग है। यहां नगरऊंटारी में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मूर्ति सोने से बनी हुई है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति 1280 किलो सोने से बनी है, जिसकी कीमत 716 करोड़ रुपए से अधिक है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)