• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • वास्तु

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips For Footwear: भाग्य पर पड़ता है जूते-चप्पलों का प्रभाव, तरक्की के लिए इस रंग के पहने

Vastu Tips For Footwear: वास्तु शास्त्र के अनुसार जूतों को घर के दरवाजे के सामने नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से तरक्की रुकावट आती है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 11 Sep 2022 04:27:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Sep 2022 04:53:58 PM (IST)
Vastu Tips For Footwear: भाग्य पर पड़ता है जूते-चप्पलों का प्रभाव, तरक्की के लिए इस रंग के पहने
Vastu Tips For Footwear: वास्तु शास्त्र के अनुसार जूतों को घर के दरवाजे के सामने नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से तरक्की रुकावट आती है।

Vastu Tips For Footwear: वास्तुशास्त्र घर से जुड़ी चीजों को रखने की दिशा बताता है। यह सबकुछ वास्तु के अनुसार हो तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर चीजें वास्तु के अनुसार नहीं होती हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है। वहीं जातक को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष घर में कलह, आर्थिक संकट, रोग और अशांति का कारण बनता है। घर से जुड़ी कई वस्तुओं के साथ जूते भी वास्तु से जुड़ा है। जब हम जल्दबाजी में घर आते हैं, तो कहीं भी अपने जूते-चप्पल उतार देते हैं। जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत बताया गया है। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष बढ़ता है। ऐसे घरों में आर्थिक संकट बना रहता है।

यहां जूते-चप्पल न उतारें

जब हम बाहर से आते हैं तो हमारे जूतों और चप्पलों में धूल-मिट्टी रहती है। यदि इन गंदे जूतों को उत्तर या पूर्व दिशा में रखा जाए तो घर की सारी सकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता।


यह भी पढ़ें- साप्ताहिक अंक राशिफल 12 से 18 सितंबर, जानिए कैसा रहेगा सभी भाग्यांकों के लिए आने वाला सप्ताह

जूते-चप्पल रखने की उचित दिशा

आमतौर पर घरों में जूते और चप्पल को रखने के लिए स्टैंड होता है। साथ ही उन्हें स्टोर करने के लिए एक उचित जगह होती है। जूते के लिए स्टैंड हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के पास जूते-चप्पल कभी नहीं उतारना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2022 Date: शारदीय नवरात्रि कब से होगा शुरू, जानिए तिथि व शुभ मुहूर्त

इस रंग के जूते पहने

यदि आप तरक्की चाहते हैं तो नीले रंग के जूते पहना शुरू कर दें। ध्यान रखे जब भी जूते पहने उन्हें साफ जरूर रखें। गंदे और फटे जूते भूल कर भी न पहनें। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार पीले रंग के जूते-चप्पल पहनना अच्छा नहीं होता है। पीला रंग बृहस्पति ग्रह का माना गया है। इससे जन्म कुंडली में बृहस्पति की स्थिति अशुभ हो जाती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'