Astro Tips To Become Rich: 7 दिन के 7 उपाय, जो बनाते हैं रातों रात अमीर, प्रसन्न होगी देवी लक्ष्मी
Astro Tips To Become Rich रविवार का दिन सूर्य देव का होता हैं। रविवार को सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 17 May 2023 08:32:53 AM (IST)
Updated Date: Wed, 17 May 2023 08:32:53 AM (IST)

Astro Tips । ज्योतिष के मुताबिक हर व्यक्ति की ग्रह दशा अलग-अलग होती है और उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही जातक को फल मिलता है और भविष्य का निर्धारण होता है। ऐसे में यदि आप किसी
आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं या देवी लक्ष्मी आपसे प्रसन्न नहीं तो सप्ताह के सातों दिन आप ये 7 उपाय करते देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं -
सोमवार का उपाय
सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है और इस दिन मंदिर में पूरे सच्चे मन से शिवलिंग पर अभिषेक करने के साथ-साथ
भगवान भोलेनाथको बेल, धतूरा,भांग भी चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा जल्दी मिलती है।
मंगलवार का उपाय
देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मंगलवार को संकट मोचन हनुमान की आराधना करना भी शुभ माना गया है। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ लाल वस्त्र पहने और मोती चूर के लड्डू का भगवान को भोग लगाना चाहिए।
बुधवार का उपाय
बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है और भगवान गणेश को सुख समृद्धि का कारक देवता माना गया है। इस दिन हरी चीजों का दान करना चाहिए जैसे हरे रंग का वस्त्र हो या हरे रंग की मूंग। धार्मिक मान्यता है कि श्री गणेश को दूर्वा बहुत पसंद है इसलिए बुधवार को भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें।
गुरुवार को करें ये उपाय
गुरुवार का दिन दोषों को दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है। गुरुवार को पीले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए और पीली चीजों का गरीबों व जरूरतमंदों का दान करना चाहिए। गुरुवार को लोबान जलाकर पूरे घर में घुमाना चाहिए। नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर नहाए। इससे भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
शुक्रवार का उपाय
शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी जी का होता है और इस दिन देवी लक्ष्मी की आराधना जरूर करना चाहिए। देवी लक्ष्मी में मंदिर में जाकर दर्शन करें और लाल पुष्प अर्पित करें। व्यापार व नौकरी में सफलता हासिल करने के लिए 16 श्रृंगार का सामान दान करें।
शनिवार का दिन
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गरीबों को दान करना चाहिए। शनिवार को जूते चप्पल आदि के दान करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का दोष कम होता हैं। इस दिन काली चीजों का दान करना चाहिए।
रविवार का उपाय
रविवार का दिन सूर्य देव का होता हैं। रविवार को सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। रविवार को लाल रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'