
धर्म डेस्क। आज के समय में अच्छी नौकरी पाना और अपने करियर में आगे बढ़ना हर किसी की चाहत होती है। अक्सर, आपकी काबिलियत और मेहनत के बावजूद आपको अपनी पसंद की नौकरी नहीं मिल पाती है। इतना ही नहीं, कड़ी मेहनत के बाद भी आपको अपनी मौजूदा नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पाता है।
इतना ही नहीं, प्रमोशन के लिए आपको लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। ज्योतिष में ग्रहों की खराब स्थिति और कुंडली में करियर से जुड़ी स्थितियों को भी ऐसी स्थितियों के पीछे एक कारण माना जाता है।
लाल किताब में नौकरी, बिजनेस और पैसे की तरक्की से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इन उपायों को अपनाकर आप कैसे अच्छी नौकरी पा सकते हैं और अपनी नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गंगाजल को घर में इस दिशा में रखकर देखें, बदल जाएगी जीवन की दशा
ज्योतिष में शनि देव को कर्म और न्याय का कारक माना जाता है। माना जाता है कि अगर कुंडली में शनि खराब स्थिति में हो, तो व्यक्ति को अपनी नौकरी और करियर में देरी या रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को लाल किताब में दिए गए किसी उपाय को आज़मा सकते हैं।
इसके लिए शनिवार को किसी शनि मंदिर में जाकर शनि देव के दर्शन करें। अपनी क्षमता के अनुसार सरसों का तेल दान करें और किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को काले तिल, उड़द की दाल या काले कपड़े दान करें। इससे जल्द ही आपके लिए नौकरी के मौके बनेंगे।
यह भी पढ़ें- लाल किताब के 5 अचूक उपाय... करियर की बाधाएं होंगी दूर और खुलेगा तरक्की का रास्ता

भगवान गणेश को रुकावटों को दूर करने वाला कहा जाता है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले उनकी पूजा करने का रिवाज है। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल स्किल्स से जोड़ा गया है। इसलिए नौकरी के इंटरव्यू, नई ज़िम्मेदारियों और करियर से जुड़े फैसलों में सफलता के लिए बुधवार को गणेशजी की पूजा करना शुभ माना जाता है।
बुधवार सुबह नहाने के बाद भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा और मोदक या लड्डू चढ़ाएं। इसके बाद 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे जल्द ही आपके लिए नौकरी का अच्छा मौका बनेगा।
अगर आप लाल किताब के इन उपायों को आजमाते हैं, तो जल्द ही आपके लिए नौकरी का मौका बन सकता है। हालांकि, आपको सिर्फ उपायों पर भरोसा करके नौकरी या प्रमोशन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए और आपको अपने कर्म पर भी ध्यान देना चाहिए।