• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sun Transit Dec 2024: सूर्यदेव का धनु राशि में गोचर… बुध और मंगल के राशि परिवर्तन से इस महीने बनेगा त्रिग्रही योग

15 दिसंबर को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही मलमास की शुरुआत हो गई है। मतलब अगले एक माह तक शुभ कार्य नहीं होंगे। 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति से ही...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 15 Dec 2024 12:08:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Dec 2024 09:42:03 AM (IST)
Sun Transit Dec 2024: सूर्यदेव का धनु राशि में गोचर… बुध और मंगल के राशि परिवर्तन से इस महीने बनेगा त्रिग्रही योग
सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई है।

HighLights

  1. बुध भी धनु राशि में करेंगे गोचर
  2. मंगल 27 को धनु राशि में जाएंगे
  3. धनु राशि में बन रहा त्रिग्रही योग

धर्म डेस्क, इंदौर (Surya Ka Rashi Parivartan)। ग्रहों के राज भगवान सूर्यदेव ने 15 दिसंबर, रविवार को धनु राशि में गोचर कर लिया। इसी के साथ बुध भी धनु राशि में गोचर करने वाले हैं। वहीं, मंगल 27 को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस महीने धनु राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है।

साथ ही बुध और सूर्य के एक साथ धनु राशि में रहने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। सूर्य और मंगल के धनु राशि में गोचर से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा।

naidunia_image

साल के आखिरी महीने में कुल 5 राशि परिवर्तन

  • ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल गोचर करेंगे। 2 दिसंबर को शुक्र ग्रह ने मकर राशि में गोचर किया था। साल के अंतिम माह कुल पांच ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया है।

  • ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल गोचर करेंगे। दो दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में मंगल ग्रह शनिवार, सात दिसंबर को वक्री हो गए हैं। 27 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे।
  • इस महीने धनु राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। साथ ही बुध और सूर्य के एक साथ धनु राशि में रहने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही सूर्य और मंगल के धनु राशि में गोचर से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा।
  • वहीं, गुरु 31 दिसंबर को मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे। दिसंबर में बदल रही ग्रहों की इस चाल का प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा। कुछ राशियों को फायदा होगा, वहीं कुछ राशि वालों को सजग रहना होगा।
  • यहां भी क्लिक करें - ग्रहों के राजा आज रात करेंगे वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश, एक माह के लिए विवाह, मुंडन पर लगेगा विराम

    अन्नपूर्णा जयंती आज, करें पांच प्रकार के अनाज का दान

    अन्नपूर्णा जयंती के दिन पांच प्रकार के अनाजों का दान करना अति लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

    जौ का दान: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अन्नपूर्णा जयंती के दिन जौ का दान करना शुभ माना जाता है। इससे ना सिर्फ आपके धन के भंडार भर जाएंगे बल्कि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होते हैं, जो आपके करियर में आ रही रुकावटों को भी दूर कर देते हैं।

    naidunia_image

    चावल का दान: हम सब जानते हैं कि चावल को धन-धान्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में अगर आप अन्नपूर्णा जयंती के दिन चावल का दान करते हैं तो आपके घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता, धन-संपदा, सौभाग्य की वृद्धि होगी।

    उड़द का दान: उड़द की दाल या फिर खड़े उड़द का दान आप अन्नपूर्णा जयंती के दिन करते हैं तो इससे आपके शनि दोष खत्म होते हैं और शनिदेव की कृपा आप पर बनती है। इतना ही नहीं, यदि किसी व्यक्ति की साढ़ेसाती चल रही हो और उसके काम में बाधा आ रही हो तो वो भी दूर होती है।

    गेहूं का दान: अन्नपूर्णा जयंती के दिन गेहूं का दान सौभाग्य में वृद्धि करता है और इससे आपके कुंडली में सूर्य की स्थिति को भी मजबूत करता है क्योंकि गेहूं को भाग्य का कारण माना जाता है।

    राई का दान: अन्नपूर्णा जयंती के दिन राई का दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि राई को ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह से जोड़ कर देखा जाता है और अगर आप अपने राहु को मजबूत करना चाहते हैं तो इस दिन इसका दान अवश्य करें।

    यहां भी क्लिक करें - अन्नपूर्णा जयंती पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मां अन्नपूर्णा की कृपा से होगी धन की बारिश