• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nag Panchami 2025: उज्जैन के प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए तरीका और कितनी रहेगी फीस

Nag Panchami 2025: नागपंचमी महापर्व 29 जुलाई को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन भारी संख्या में भक्त उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचते हैं। यह मं...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 07:32:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 07:32:28 AM (IST)
Nag Panchami 2025: उज्जैन के प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए तरीका और कितनी रहेगी फीस
उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महाकाल की नगरी में नागपंचमी महापर्व की तैयारियां शुरू
  2. मंदिर के काउंटरों पर उपलब्ध 300 रुपए का शीघ्र दर्शन टिकट
  3. व्यवस्था से भक्तों को 40 से 45 मिनट में भगवान के दर्शन होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर (Ujjain Mahakal Temple) में नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन (Nagchandreshwar Darshan) करने के लिए शीघ्र दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। भक्त मात्र 300 रुपये का शीघ्र दर्शन टिकट खरीदकर भगवान नागचंद्रेश्वर के कम समय में सुविधापूर्वक दर्शन कर सकते हैं।

मंदिर समिति ने भक्तों की सुविधा के लिए शीघ्र दर्शन टिकट की अग्रिम बुकिंग भी शुरू कर दी है। श्रद्धालु शनिवार सुबह से ही मंदिर के टिकट काउंटरों से शीघ्र दर्शन टिकट खरीद सकते हैं।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - नाग पंचमी पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, धन की तंगी से मिलेगा छुटकारा, हो जाएंगे मालामाल

29 जुलाई को मनाया जाएगा नागपंचमी महापर्व

  • महाकाल मंदिर में 29 जुलाई को नागपंचमी महापर्व मनाया जाएगा। मंदिर के शीर्ष पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 28 जुलाई की रात 12 बजे खोले जाएंगे। परंपरागत पूजा अर्चना के बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो 29 जुलाई की रात 12 बजे तक निरंतर जारी रहेगा।

  • प्रशासन का अनुमान है कि 24 घंटे में तीन लाख से अधिक भक्त भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करेंगे। उसके अनुसार दर्शन व्यवस्था की जा रही है। सामान्य दर्शनार्थियों को कर्कराज मंदिर पार्किंग से भील समाज की धर्मशाला, चारधाम आश्रम पार्किंग के रास्ते नागचंद्रेश्वर मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
  • इस रास्ते से भक्तों को करीब तीन किलोमीटर पैदल चलने के बाद भगवान के दर्शन होंगे। मंदिर समिति भक्तों की सुविधा के लिए शीघ्र दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। शीघ्र दर्शन का शुल्क 300 रुपये रहेगा।
  • मंदिर प्रशासन का दावा है कि इस व्यवस्था से भक्तों को 40 से 45 मिनट में भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन हो जाएंगे। शीघ्र दर्शन की कतार हरसिद्धि चौराहा से लगेगी। शीघ्र दर्शन टिकट वाले श्रद्धालु को 700-800 मीटर पैदल चलने के बाद ही भगवान के दर्शन सुलभ हो जाएंगे।
  • naidunia_image

    यहां भी क्लिक करें - 28 जुलाई की रात 12 बजे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन

    40 से 45 मिनट लगेंगे दर्शन में

    भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन हेतु अग्रिम बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस व्यवस्था से भक्तों को 40 से 45 मिनट में भगवान के दर्शन होंगे। अधिक पैदल भी नहीं चलना पड़ेगा। भक्त आज से टिकट खरीदें और नागपंचमी के दिन हरसिद्धि चौराहा से कतार में लगकर सुविधा से दर्शन करें। - प्रथम कौशिक, प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर