Nag panchami 2025 पर सर्प की पूजा नहीं करें, मंदिर में मूर्ति पर दूध, फल-फूल चढ़ाएं… ज्योतिषाचार्य से जानिए क्या करें और क्या नहीं
Nag panchami 2025 Puja Vidhi: नाग पंचमी पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन कालसर्प दोष की शांति के लिए शिव पूजन करने का विधान है।
Publish Date: Wed, 23 Jul 2025 01:46:08 PM (IST)
Updated Date: Wed, 23 Jul 2025 02:03:11 PM (IST)
Nag panchami 2025: नाग पंचमी का त्योहार देशभर मनाया जाता है।HighLights
- 29 जुलाई को मनाई जाएगी नाग पंचमी
- उस दिन है शिव और प्रजापति योग
- प्रमुख नाग मंदिरों में तैयारी शुरू
धर्म डेस्क, इंदौर, Nag panchami 2025: श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का पर्व 29 जुलाई को श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष नागपंचमी पर शिव और प्रजापति योग बन रहा है, जो कि बहुत ही शुभ माना जाता है।
विभिन्न शहरों के प्रसिद्ध नागदेवता मंदिरों पर नाग पंचमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। नाग देवता मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
![naidunia_image]()
यहां भी क्लिक करें - नाग पंचमी पर ये 5 काम करने से बदल जाएगी किस्मत, जीवन में नहीं होगी सुख-समृद्धि की कमी
Nag Panchami 2025 significance: इस बार अधिक है नागपंचमी का महत्व
- ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि नाग पंचमी के मौके पर शिव, सिद्ध, प्रजापति और सौम्य नाम के शुभ योग बनेंगे। इतने सारे शुभ योग होने से नाग पंचमी पर्व का महत्व और भी बढ़ जाएगा और इस दिन की गई उपाय (Nag panchami 2025 Do's and Don't) व पूजा आदि भी बहुत जल्दी फल मिलेगा।
नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा (Nag panchami 2025 Puja Vidhi) करने का विधान है, लेकिन ध्यान रखें इस दिन जीवित सर्प की पूजा न करें। मंदिर में जाकर नागदेवता की मूर्ति को दूध चढ़ाएं, फल-फूल आदि चीजें भी चढ़ाएं। संभव हो तो इस दिन उपवास रखें।
जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े आदि का दान करें। इससे आपको नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुके हुए मांगलिक कार्य पूरे होते हैं और मनचाही सफलता प्राप्त होती है।
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार को सांपों के डर से मुक्ति मिलती है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। यहां भी क्लिक करें - नागपंचमी 29 जुलाई को, एक साल बाद खुलेंगे उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, होगी त्रिकाल पूजा
नागपंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार- सावन
शुक्ल पंचमी तिथि इस साल 28
जुलाई की रात 11 बजकर 23 मिनट से आरंभ होकर 29 जुलाई को रात
पौने बारह बजे तक चलेगी। इस आधार पर नाग पंचमी का पर्व मंगलवार 29 जुलाई को मनाया जाएगा।
29 जुलाई को नाग पंचमी पूजा का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह पांच बजकर 41 मिनट से आठ बजकर 23 मिनट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 2 घंटे 43 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा नीचे बताए गए मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं।
- सुबह 9:16 से 10:55 तक
- सुबह 10:55 से दोपहर 12:33 तक
- दोपहर 12:33 से 02:11 तक
- दोपहर 3:49 से शाम 5:28 तक।