• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

Asian Games 2026: दूसरे सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का धमाल, 6 चौके, 2 छक्के; 180 के स्ट्राइक रेट से कर दी श्रीलंकाई गेंदबाजों की कुटाई

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 170 रनों का लक्ष्य दिया। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर टूट पड़े।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 01:04:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 01:04:27 PM (IST)
Asian Games 2026: दूसरे सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का धमाल, 6 चौके, 2 छक्के; 180 के स्ट्राइक रेट से कर दी श्रीलंकाई गेंदबाजों की कुटाई
वैभव सूर्यवंशी, फाइल फोटो

HighLights

  1. एशियन गेम्स का दूसरा सेमीफाइनल मैच
  2. वैभव ने खेली 38 रनों की अक्रामक पारी
  3. महज 45 रनों पर ढेर हुई श्रीलंका की टीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला निशिन में भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 170 रनों का लक्ष्य दिया। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर टूट पड़े।

21 गेंदों में कूटे 38 रन

वैभव ने 180.95 के दमदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए। विपक्षी टीम के कप्तान सहान अराछिगे ने वैभव को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान वैभव ने 21 गेंदों का सामना किया और 38 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। इस युवा खिलाड़ी के बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले।


45 रनों पर ढेर हुई श्रीलंका

इसके अलावा भारत की ओर से इशान किशन ने शानदार 80 रनों की पारी खेली हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट वैभव से कम रहा। 170 रनों के जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम महज 45 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन नुवानिदु फर्नांडो (15) ने बनाए।

यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, 3 देशों में होंगे मैच! भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप में

श्रीलंका के तीन बल्लेबाज हुए रनआउट

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। एक विकेट बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की झोली में आया।

सूर्यवंशी का इंटरनेशनल करियर

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने भारत की तरफ से अब तक कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सात पारियों में 32.17 की औसत से 231 रन निकले हैं। उन्होंने दो फिफ्टी लगाई है। हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच समाप्त हुई टी-20 सीरीज में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा आखिरी मुकाबला, टीम इंडिया से बाहर हुआ यह दिग्गज गेंदबाज, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन