BAN vs SA: बांग्लादेश पर टूटा रबादा और यानसेन का कहर, 91 रनों पर हुई ढेर; दक्षिण अफ्रीका की पकड़ मजबूत
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश टीम पर दक्षिण अफ्रीका गेंदबाजों का कहर टूटा और पूरी टीम को 91 रनों पर ढेर कर दिया।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 08:39:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 08:39:09 AM (IST)
रबादा और यानसेन ने 3-3 विकेट झटके,HighLights
- सेंचुरियन टेस्ट में बांग्लादेश 91 रनों पर ढेर
- रबादा और यानसेन ने 3-3 विकेट झटके
- अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 88 रन बनाए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय टेस्ट सीरीज जारी है। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश टीम पर दक्षिण अफ्रीका गेंदबाजों का कहर टूटा और पूरी टीम को 91 रनों पर ढेर कर दिया। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने एक विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं।
पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश से महज एक रन पीछे है। अफ्रीका ने पहला विकेट कप्तान एडेन मार्करम (21) रन गंवाया। मार्कस एकरमैन (46) और जुबैर हमजा (9) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। सेंचुरियन में टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश का यह सबसे कम स्कोर है।
लंच के बाद शुरू हुआ खेल
बता दें कि, बारिश के कारण मुकाबला लंच के बाद शुरू हुआ। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने उसे सही साबित कर दिया। अफ्रीकी गेंदबाज कहर बनकर टूटे और पूरी टीम को 91 रनों पर समेट दिया।
बेहद खराब हुई बांग्लादेश की शुरुआत
बांग्लादेश ने पहले सत्र में 6 विकेट 85 रन पर गंवा दिए थे, जबकि चाय के बाद बाकी चार विकेट केवल छह रन जोड़कर गिर गए। मार्को यानसेन ने तंजीद हसन (3) को स्लिप में कैच कराया। चोट से वापसी कर रहे एनरिख नॉर्खिया ने महफिजुल इस्लाम (23) और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (4) को तीन गेंदों के भीतर आउट किया।
रबादा और यानसेन ने झटके 3-3 विकेट
वियान मुल्डर ने मोमिनुल हक (18) को बोल्ड किया, जबकि यानसेन ने लिटन दास (आठ) को गली में कैच कराया।
तौहीद हृदोय (12) भी साइमन हार्मर की गेंद पर स्लिप में लपके गए। चाय के बाद कागिसो रबादा ने तीन विकेट लिए। यानसेन ने भी तीन विकेट झटके।
रबादा ने 23 रन देकर और यानसेन ने 17 रन देकर तीन-तीन विकेट हासिल किए। बांग्लादेश का यह टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में चौथा और कुल 12वां सबसे कम स्कोर है।