• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार, न्यूजीलैंड दौरे पर होंगे टीम का हिस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को एक बार फिर से देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 03:22:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 03:22:02 PM (IST)
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार, न्यूजीलैंड दौरे पर होंगे टीम का हिस्सा
चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार, फाइल फोटो

HighLights

  1. चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार
  2. न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे टीम का हिस्सा
  3. आईपीएल के प्रदर्शन से किया प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को एक बार फिर से देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। लगभग चार साल बाद वापसी कर रहे भुवी न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए चुने गए हैं।

36 साल के भुवनेश्वर ने लगातार दो साल से आईपीएल में आरसीबी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, इस प्रदर्शन के बावजूद पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर उन्हें मौका देने के पक्ष में नहीं थे। सेंट्रल जोन के चयनकर्ता आरपी सिंह ने कई बार कोशिश की लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिला और अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर भारतीय टीम में आ गए।


साल 2022 में खेला था आखिरी मैच

बता दें कि, 21 टेस्ट और 121 वनडे के साथ भुवनेश्वर ने 87 टी-20 भी खेले हैं और इन टी-20 मैचों में उनके नाम 90 विकेट हैं। भुवनेश्वर ने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच भी न्यूजीलैंड के विरुद्ध ही खेला था। यह मैच 22 नवंबर 2022 को नेपियर में खेला गया था।

अगरकर की विदाई के बाद प्रज्ञान ओझा की अगुआई में चुनी गई इस पहली टीम में वरुण चक्रवर्ती भी हैं जो चोट के चलते एशियाई खेलों में नहीं थे। भारत को न्यूजीलैंड में 22 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच पांच टी-20 मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: दूसरे सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी का धमाल, 6 चौके, 2 छक्के; 180 के स्ट्राइक रेट से कर दी श्रीलंकाई गेंदबाजों की कुटाई

विश्वकप 2027 लक्ष्य ?

गौरतलब है कि, अगले साल वनडे विश्वकप भी खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने तरकस के सारे तीर निकालकर खिलाड़ियों को परख रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर भुवी कीवी टीम के खिलाफ टी-20 में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें वनडे में भी मौका दिया जा सकता है। जिससे टीम मैनेजमेंट को अपनी विश्वकप की तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा।

भारतीय टी-20 स्क्वॉड...

श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा (VC), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने 19 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल