• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

'टेस्ट क्रिकेट को रोमांचकारी बना देंगे वैभव सूर्यवंशी', 15 साल के बल्लेबाज के लिए राहुल द्रविड़ ने कर दी भविष्यवाणी

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी अपनी अक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में अगर वह अपना स्वाभाविक खेल खेलते हैं तो वह पूरी दुनिया को रोमांचित कर सकते हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में यह इतना आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि इस प्रारुप में विकेट पर पैर जमाने वाला बल्लेबाज चाहिए होता है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 03:12:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 03:20:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'टेस्ट क्रिकेट को रोमांचकारी बना देंगे वैभव सूर्यवंशी', 15 साल के बल्लेबाज के लिए राहुल द्रविड़ ने कर दी भविष्यवाणी
वैभव सूर्यवंशी- फाइल फोटो

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल की भविष्यवाणी
  2. टेस्ट क्रिकेट को वैभव बनाएंगे रोमांचकारी- द्रविड़
  3. सहवाग की तरह बन सकते हैं बड़े टेस्ट ओपनर

स्पोर्ट्स डेस्क, नईदुनिया। भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर दीवानगी हर तरफ है। इस युवा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था। आईपीएल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी देखी गई। वैभव के खेल को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके हैं।

राहुल द्रविड़ जब राजस्थान रॉयल्स के कोच थे तभी वैभव का आईपीएल डेब्यू हुआ था। अब वैभव राजस्थान की टीम का अहम हिस्सा हैं और भारत के लिए टी-20 डेब्यू भी कर चुके हैं। राहुल द्रविड़ ने अब उनके लिए बहुत बड़ी बात कही है।


वैभव का खेलना रोमांचकारी होगा- द्रविड़

पूर्व दिग्गज ने क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए कहा कि हम सभी वैभव की क्षमता से परिचित है और फटाफट क्रिकेट में उनके बल्ले का दम देख चुके हैं। अगर वह अच्छा खेल खेलते हैं और फटाफट वाला प्रदर्शन दोहराते हैं तो वह भारत के लिए लाल गेंद क्रिकेट भी खेल सकते हैं। यह भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए रोमांचकारी होगा।

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी अपनी अक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में अगर वह अपना स्वाभाविक खेल खेलते हैं तो वह पूरी दुनिया को रोमांचित कर सकते हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में यह इतना आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि इस प्रारुप में विकेट पर पैर जमाने वाला बल्लेबाज चाहिए होता है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: कोलंबो टेस्ट से पहले श्रीलंका को ट्रिपल झटका, दिनेश चांदीमल और कुशल मेंडिस के खेलने पर सस्पेंस, पथुम निसांका चोटिल

बल्लेबाजी तकनीक में करना होगा बदलाव

ऐसे में वैभव को अपनी अक्रामक बल्लेबाजी में बदलाव करना होगा और विकेट पर टिककर रन बनाने विकेट को बचाने की कला सीखनी होगी। ऐसा कतई नहीं है कि वह एक बेहतरीन टेस्ट ओपनर नहीं बन सकते। ऐसा सोचने से पहले एक नाम अपने दिमाग में रखना चाहिए, वीरेन्द्र सहवाग।

भारत के क्रिकेट इतिहास में ऐसा भी बल्लेबाज आया है जिसे ठीक वैभव की तरह सीमित ओवरों का बल्लेबाज माना जाता था, लेकिन बाद में चलकर वह टेस्ट के महान ओपनर बने। ये खिलाड़ी हैं वीरेंद्र सहवाग। सहवाग भी अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते थे और उनकी गिनती भारत के महान टेस्ट ओपनरों में होती है।

वैभव के पास समय

वैभव भी अगर टेस्ट में आते हैं तो कोई हैरानी नहीं होगी कि वह गेम पर ठीक वैसा ही प्रभाव डालें जो सहवाग ने डाला था। वैभव अभी 15 साल के हैं और भारत के लिए तीन टी20 मैच खेल चुके हैं। अभी उनके पास अपने गेम को और निखारने का समय है।

यह भी पढ़ें- 22 साल की 'अग्निपरीक्षा' के बाद मिला इंसाफ, फर्जी इमिग्रेशन विवाद में पूर्व भारतीय क्रिकेटर को क्लीन चिट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।