• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट से पहले श्रीलंका को ट्रिपल झटका, दिनेश चांदीमल और कुशल मेंडिस के खेलने पर सस्पेंस, पथुम निसांका चोटिल

पहले टेस्ट में मिली 165 रनों की हार के बाद श्रीलंका टीम के लिए बड़ा झटका है। श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पुष्टि की कि लंका प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के कारण मेंडिस कोलंबो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 01:39:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 03:43:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IND vs SL: कोलंबो टेस्ट से पहले श्रीलंका को ट्रिपल झटका, दिनेश चांदीमल और कुशल मेंडिस के खेलने पर सस्पेंस, पथुम निसांका चोटिल
कोलंबो टेस्ट से पहले श्रीलंका टीम पर चोट की मार

HighLights

  1. कोलंबो टेस्ट से पहले मुसीबत में श्रीलंका टीम
  2. कई सीनियर खिलाड़ी चोट के चलते बाहर
  3. मौका मिलने पर डिकवेला ने उठाया फायदा

स्पोर्ट्स डेस्क, नईदुनिया। गॉल टेस्ट मैच हारने के बाद श्रीलंका टीम की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीम के तीन सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रह सकते हैं। कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले में कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल नहीं खेल पाएंगे। साथ ही पथुम निसंका के खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।

पहले टेस्ट में मिली 165 रनों की हार के बाद श्रीलंका टीम के लिए बड़ा झटका है। श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पुष्टि की कि लंका प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के कारण मेंडिस कोलंबो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।


सीनियर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट लगी है। वह कुछ समय तक टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। निसंका और दिनेश चंडीमल भी अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए, उस लिहाज से हमारे कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं हैं।

डिकवेला ने मौके का फायदा उठाया

मेंडिस की जगह पर निरोशन डिकवेला को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। डिकवेला ने गॉल में मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और पहली पारी में 80 रनों की पारी खेली थी। निसांका कलाई की सर्जरी से उबर रहे हैं, जबकि चांदीमल को पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान गर्दन और कंधे में चोट लग गई थी। चंडीमल की जगह पर पासिंदु सूरियाबंदारा को टीम में जगह दी है।

यह भी पढ़ें- मानव सुथार की फिरकी से इंप्रेस अजय जडेजा की बड़ी भविष्यवाणी, रहाणे ने बताया भविष्य का मैच-विनर; गॉल टेस्ट में दिखाया कमाल

बेहतर हो रही है टीम- कस्टर्न

श्रीलंकाई कोच ने आगे कहा कि, मैं श्रीलंका क्रिकेट से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यहां कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम को अभी और बेहतर होने की जरूरत है। जब आप टेस्ट मैच नहीं खेलते हैं, तो यह समझना कभी-कभी मुश्किल होता है कि उसे कैसे खेलना चाहिए। मैं देख रहा हूं कि टीम बेहतर हो रही है और हम आगामी क्रिकेट सीरीज को बेहतर खेलेंगे। अभी टीम को एक सही आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। टीम के युवा खिलाड़ी तेजी से सीखकर तैयार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Cricket: लाइव कैमरे पर भिड़े मुरली कार्तिक और संजय मांजरेकर, शक्ल को लेकर एक-दूसरे को सुनाई खरी-खोटी, सोशल मीडिया पर Video Viral

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।