• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

BCCI का बड़ा एलान, प्रज्ञान ओझा को बनाया मुख्य चयनकर्ता, 312 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को भी बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 05:25:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 05:42:03 PM (IST)
BCCI का बड़ा एलान, प्रज्ञान ओझा को बनाया मुख्य चयनकर्ता, 312 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को भी बड़ी जिम्मेदारी
प्रज्ञान ओझा बने मुख्य चयनकर्ता, फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रज्ञान ओझा बने मुख्य चयनकर्ता
  2. अजीत अगरकर की लेंगे जगह
  3. रमेश पोवार को बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय टीम की चयन समिति में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।

ओझा को यह जिम्मेदारी सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के अनुभव के आधार पर मिली है और वह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और चयनकर्ता अजीत अगरकर की जगह लेंगे।

इस ऐलान के अलावा बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को भी इस चयन समिति में नए सदस्य के रूप में शामिल किया है। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सदस्य अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन समिति के नए सदस्य को चुनने की प्रक्रिया पूरी की।

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में सभी आवेदनों की जांच और इंटरव्यू लिया गया, इसके बाद आपसी सहमति से रमेश पोवार का नाम इस पद के लिए चुना है।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम के बाद मोहम्मद शमी को बंगाल की प्लेइंग इलेवन में भी नहीं मिली जगह, छोटा भाई बना टीम का हिस्सा

रमेश पोवार का करियर

अगर पोवार के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैच और 31 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 312 मुकाबले खेले, जिसमें फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और इंटरनेशनल भी शामिल हैं। ओझा ने भारतीय टीम के लिए 24 टेस्ट मैच खेले थे, जिसकी वजह से उन्हें मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है।


बता दें कि, हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन मांगे थे। बीसीसीआई ने रमेश पवार के चयन समिति में शामिल होने की जानकारी दी है। सीएसी ने आवेदकों के इंटरव्यू के बाद बैठक की और रमेश पोवार को सर्वसम्मति के साथ नियुक्त किया गया।

बता दें कि, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में अब प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानिए पहले टी-20 का समय और तारीख से लेकर पूरा शेड्यूल