स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच टी-20 मैचों की सीरीज समाप्त हो गई। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी क्योंकि आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया। इसी के साथ कैरेबियाई टीम का भारत दौरा भी द एंड हो गया।
22 अक्टूबर से होगी सीरीज की शुरुआत...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। गुरुवार को होने वाले इस मैच के साथ टी-20 सीरीज का आगाज हो जाएगा। दूसरा टी-20 मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 4 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज हो जाएगा।
टी-20 सीरीज का शेड्यूल....
तारीख दिन जगह समय
22 अक्टूबर गुरुवार क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे
24 अक्टूबर शनिवार क्राइस्टचर्च दोपहर 12:30 बजे
27 अक्टूबर मंगलवार वेलिंग्टन दोपहर 12:30 बजे
30 अक्टूबर शुक्रवार आकलैंड दोपहर 12:30 बजे
एक नवंबर रविवार हेमिल्टन दोपहर 12:30 बजे
भारतीय टीम का टी-20 स्क्वॉड...
श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।