• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

'उन्होंने हमारा खून बहाया', जब भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भड़क उठे थे अभिनेता नाना पाटेकर, अब क्रिकेट जगत कर रहा सलाम

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड के साथ क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 05:22:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 06:09:39 PM (IST)
'उन्होंने हमारा खून बहाया', जब भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भड़क उठे थे अभिनेता नाना पाटेकर, अब क्रिकेट जगत कर रहा सलाम
क्रिकेट के शौकीन थे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, फोटो एआई जनरेटेड

HighLights

  1. क्रिकेट के शौकीन थे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर
  2. विराट कोहली थे नाना पाटेकर के फेवरेट क्रिकेटर
  3. भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर दी थी बेबाक राय

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड के साथ क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है। अभिनेता ने गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

दिग्गज एक्टर 75 साल के थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत के सितारे विराट कोहली, सच‍िन तेंदुलकर, श‍िखर धवन समेत द‍िग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।

विराट कोहली ने नाना पाटेकर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, भारतीय सिनेमा के सच्चे लीजेंड। आपका काम और लेगेसी पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। रेस्ट इन पीस, नाना पाटेकर जी, ॐ शांति।

क्रिकेट के शौकीन थे नाना पाटेकर

बता दें कि, नाना पाटेकर अभिनय की दुनिया के अलावा क्रिकेट के शौकीन थे। उन्होंने साल 2015 में दिए इंटरव्यू मे बताया था कि वह क्रिकेट के जबरदस्त दीवाने है। बचपन में जब उनके पास क्रिकेट सीखने के पैसे नहीं होते थे तो वह मुंबई के शिवाजी पार्क खेलने जाया करते थे।


नेट में बल्लेबाजों को गेंदबाजी करके वह अपना शौक पूरा करते थे। वह अभी भी 10 दिनों की प्रैक्टिस के बाद अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। उम्र के साथ नाना के अंदर हमेशा क्रिकेट जिंदा रहा।

यह भी पढ़ें- आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार, न्यूजीलैंड दौरे पर होंगे टीम का हिस्सा

विराट कोहली थे फेवरेट क्रिकेटर

क्रिकेट के प्रति अभिनेता की दीवानगी इसी बात से लगा सकते हैं कि विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर विराट जल्दी आउट हो जाते हैं तो उनका खाना खाने का भी मन नहीं करता। जनवरी 2025 में नाना का यह बयान खूब चर्चा में रहा था।

नाना के निधन से दुखी सचिन तेंदुलकर

विराट कोहली के अलावा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कहा कि वह बेहद सीधे-सादे और जमीन से जुड़े इंसान थे। उनके काम में भी वही ईमानदारी नजर आती थी। चाहे उन्होंने मराठी सिनेमा में काम किया हो या हिंदी फिल्मों में, वह अपने किरदारों में हमेशा कुछ बेहद वास्तविक लेकर आते थे। उनके निधन की खबर बेहद दुखद है।

भारत-पाकिस्तान पर दिया था बेबाक बयान

बीते साल 2025 में खेले गए एशिया कप को लेकर उन्होंने जबरदस्त करारा जवाब दिया था। पुणे में एक कार्यक्रम में अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा था कि, 'मुझे असल में ऐसे मामलों में बात नहीं करनी चाहिए।

मेरी व्यक्तिगत राय यही है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। मुझे लगता है कि जब उन्होंने हमारे लोगों का खून बहाया है, तो हम उनके साथ क्यों खेलें।'

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने 19 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल