IND vs WI ODI LIVE: गुवाहाटी वनडे में वेस्टइंडीज का विश्व रिकॉर्ड, भारत को दिया 406 रनों का लक्ष्य, 27 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा
वेस्टइंडीज टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 405 रनों का लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। यह स्कोर वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 07:15:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 07:15:46 PM (IST)
जॉन कैंपबेल, फाइल फोटोHighLights
- गुवाहाटी वनडे में वेस्टइंडीज का विश्व रिकॉर्ड
- वनडे इतिहास में बनाया सबसे बड़ा स्कोर
- कैंपबेल ने तोड़ा रिकार्डो पॉवेल का रिकॉर्ड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसपरा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के फैसले को विंडीज के बल्लेबाजों ने गलत साबित किया।
मेहमान टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 405 रनों का लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। यह स्कोर वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने शतक ठोका। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिए।
अगर वनडे इतिहास में विंडीज के सबसे बड़े स्कोर की बात करे तो यह अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले विंडीज ने साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसे उन्होंने अब गुवाहाटी में तोड़ दिया गया।
वेस्टइंडीज के वनडे में सबसे बड़े स्कोर...
405 रन बनाम भारत, 2026
389 बनाम इंग्लैंड, 2019
385/7 बनाम आयरलैंड, 2025
381/3 बनाम आयरलैंड 2019
बता दें कि, गुवाहाटी में खेलेते हुए वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने इतिहास रचा है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ मात्र 65 गेंदों पर शतक ठोक दिया। इसी के साथ उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। साल 1999 में बने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।
रिकार्डो का रिकॉर्ड ध्वस्त
इससे पहले रिकार्डो पॉवेल ने 1999 में सिंगापुर में खेलते हुए 72 गेंदों पर शतक ठोका था। रिचर्ड का रिकॉर्ड अब कैंपबेल ने ध्वस्त कर दिया। कैंपबेल ने 27 साल बाद नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह भारत के खिलाफ सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले विंडीज के पहले बल्लेबाज बन गए।
भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज...
जॉन कैंपेबेल - 65 गेंद
रिकार्डो पॉवेल - 72 गेंद
मार्लन सैमुअल्स - 73
शिमरन हेटमायर - 74
शिमरन हेटमायर - 85